Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Lunar Eclipse 18 September 2024 Rahu and chandrama Grahan Yog Effect Know chandra grahan impact on rashi

18 सितंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान राहु-चंद्रमा का ग्रहण योग, ये दो राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित, पंडित जी से जानें

  • Rahu-chandrama Grahan Yog Effect 2024: 18 सितंबर 2024 को पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। इस चंद्र ग्रहण के दौरान राहु-चंद्रमा ग्रहण योग बनाएंगे। जानें पंडित जी से ग्रहण योग के दौरान कौन-सी दो राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी और किन राशियों पर इस योग का नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 10:47 AM
share Share

Chandra Grahan 18 September Grahan Yog Effect: 18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा, यह पितृ पक्ष का पहला दिन भी है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा। भारतीय समयानुसार उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगा और समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 05 घंटे 04 मिनट की है। चंद्र ग्रहण देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर असर डालता है। पितृ पक्ष के पहले दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण मीन व कन्या राशि वालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। चंद्र ग्रहण के समय राहु व चंद्रमा का ग्रहण योग बनेगा। 

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें ग्रहण योग का प्रभाव-

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चंद्र ग्रहण किसी देश में दिखे या नहीं दिखे लेकिन इसका मानव जीवन पर प्रभाव जरूर पड़ता है। चंद्र ग्रहण के समय राहु व चंद्रमा ग्रहण योग बनाएंगे। राहु, चंद्रमा के ग्रहण योग का प्रभाव सबसे ज्यादा कन्या व मीन राशि पर पड़ेगा, क्योंकि मीन राशि में चंद्र ग्रहण लग रहा है और कन्या राशि में राहु विराजमान हैं। कन्या व मीन राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान संतान को निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। फैसले गलत साबित हो सकते हैं। मीन व कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य पर व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

ग्रहण योग का किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव- वृषभ राशि वालों को ग्रहण योग के प्रभाव से संतान से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए संतान पक्ष अच्छा नहीं रहेगा। धनु राशि वालों का घरेलु सुख बाधित होगा। गृहकलह के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है। मिथुन राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानी व भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें