Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope guru nakshtra parivaratan mangal Mrigashira Nakshatra jupiter transit predictions

आज से गुरु का नक्षत्र परिवर्तन, किस राशि की परेशानियां होंगी कम

  • Horoscope guru nakshtra parivaratan:आपको बता दें कि गुरु पहले रोहिणी नक्षत्र में चल रहे थे और अब मंगल के नक्षत्र में जा रहे हैं। मंगल के नक्षत्र में मंगलवार के दिन गुरु रोहिणी नक्षत्र से मृगशिरा (Mrigashira) नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 Aug 2024 07:32 AM
share Share

मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल होता है। अब इसी नक्षत्र में आ रहे हैं गुरु। गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आज से मंगल के नक्षत्र में हो जाएगा। 20 अगस्त 2024 से 28 नवंबर तक यानी तीन महीने  यानी 100 दिनों का यह योग कई राशियों के लिए गोल्डन टाइम लाएगा। अगर आप तनाव में थे, तो गुरु के इस नक्षत्र में परिवर्तन से आपकी परेशानी कम होगी। आपको बता दें कि 12 साल बाद ऐसा योग बन रहा है। आपको बता दें कि गुरु पहले रोहिणी नक्षत्र में चल रहे थे और अब मंगल के नक्षत्र में जा रहे हैं। मंगल के नक्षत्र में मंगलवार के दिन गुरु रोहिणी नक्षत्र से मृगशिरा (Mrigashira) नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।  मंगल के नक्षत्र में गुरु कई राशियों के लिए अच्छा टाइम लाएंगे। जानिए आपकी राशि के लिए गुरु क्या ला रहे हैं। यहां पढ़ें राशिफल

मेष के लिए यह समय सुपर एक्टिव रहेगा। मेष के सावामी मंगल और इस नक्षत्र के स्वामी भी मंगल है, इसलिए आपकी पैसा आएगा ,जो काफी समय से दिक्कत आ रही थी, अब कम होंगी, लेकिन पैसों को सही से संभालें, राहु गोचर भी दिक्कत करेगा।

वृष राशि में गुरु गोचर चल रहा है। ऐसे में आपको काफी दिक्कत कम होंगी। इस समय को सही इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि जितनी मेहनत कर सकते हैं. तो करें। इस समय में आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

कर्क राशि वालों के लिए कई चीजें साकार होंगी। नौकरी में बदलाव होगा, इंटरव्यू दे सकते हैं। गुरु वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर करेंगे। संतान का लाभ भी मिलेगा।

सिंह वालों के करियर में लाभ होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार अच्छा चल सकता है। मकान और वाहन की खरीददारी कर सकते हैं।

कन्या वालों के लिए भाग्य का लाभ मिलेगा। भाग्य से आपके काम बनेंगे। इनकम बढ़ेगी। बड़ों की सलाह मानें।

धनु वालों को समाज में सम्मान मिलेगा। इस समय आपको समाज में पहचान मिलेगी। मेहनत करें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी या मान्यता को मानने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें