Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Budh Gochar 2024 August Mercury Transit in Cancer these 3 zodiac signs live like a king

22 अगस्त से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्या आपकी राशि है शामिल?

  • Budh Gochar 2024: बुध एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलकर मेष से मीन राशि तक को प्रभावित करते हैं। अगस्त में बुध कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध के गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 Aug 2024 01:12 PM
share Share

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध व्यापार, बुद्धि व ज्ञान आदि के कारक हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब जन्मकुंडली में बुध उच्च व शुभ स्थिति में होता है तो व्यक्ति को आर्थिक के साथ व्यापारिक सफलता भी मिलती है। बुध एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। बुध गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अब 22 अगस्त को बुध चंद्रमा की कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। फिर 4 सितंबर को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध के कर्क गोचर से तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। जानें बुध गोचर की लकी राशियां-

1. कन्या राशि- बुध गोचर से कन्या राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। बुध कृपा से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन मिल सकता है। इस अवधि में आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी पेशा की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहेगी।

2.वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को बुध अच्छे परिणाम देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्नति के योग बनेंगे।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध गोचर अत्यंत लाभकारी रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोतरी के योग हैं। आर्थिक उन्नति के मिल सकती है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। खर्चों में कमी आएगी, जिससे आप एक अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें