Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope 22 August 2024 Rashifal daily bhavishyafal lucky and unlucky zodiac signs

राशिफल 22 अगस्त: Aaj ये राशियां रहेंगी लकी,लाइफ में बदलाव आपको काफी कुछ सिखा कर जाएंगे

  • Horoscope Rashifal 22 August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Anuradha Pandey हिन्दुस्तानThu, 22 Aug 2024 12:08 AM
share Share

Horoscope Rashifal 22 August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 अगस्त 2024 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से श्री विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।आइए जानते हैं, 22 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि वालों की लाइफ में अच्छे पल आएंगे। आपका मन खुश रहेगा, लेकिन किसी से बात करें तो आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। । पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

वृष राशि वालों के लिए नौकरी में बदलाव लाने वालों के लिए अच्छी खबर हैं, आपको नई नौकरी मिल सकती हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए आज दिन दिक्कत वाला रहेगा। मन आपका परेशान रहेगा, लेकिन आपको अपने टारगेट पर फोकस करना है। आपमें आत्मविश्वास की भी कमी रहेगी। धैर्य बनाए रखें। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क वालों की राशि के लिए अप्स और डाउन्स वाला समय हैं। मन में भी आपके उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रोफाइल में बदलाव हो सकता है। परिश्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय आपका ट्रांसफर हो सकता है, ऑफिस में अफसर आपके सपोर्ट में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

कन्या राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आपके काम आज बेनेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। कोशिश करे कि किसी हायर एजुकेशन में भाग्य आजमाएं।

तुला राशि वालों के लिए अच्छा दिन नहीं है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। आज अपनी हेल्थ का और बच्चों की हेल्छ का ध्यान रखें। फीवर हो सकता है। परिवार में संपत्ति बांटने पर विचार हो सकता है।

धनु राशि वालों को आज निवेश के मौके पर ध्यान देना चाहिए। आज अच्छा पैसा आएगा। कोई बड़ी खरीददारी कर सकते हैं, लेकिन अच्छे से रिव्यू करने के बाद ही चीजों में पैसा लगाएं।

मकर राशि वालों को आज कहीं दूर की यात्रा नहीं करनी चाहिए। निवेश में पैसा लगा रहे हैं, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही लगाएं। आपके लिए समय अच्छा है। 

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। आफके पास धन एक जगह से नहीं कर जगह से आ रहा हैं। करियर में बदलाव भी आ रहे हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन बदलावों को अच्छे से स्वीकार करें, तभी आगे बढ़ सकते हैं। ये बदलाव आपको काफी कुछ सिखा जाएंगे।

कुंभ राशि वालों को भी आज लाभ के मौके मिल रहे हैं।  आपके लिएसमय अच्छा है और इसका इस्तेमाल करें। इस दौरान कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में करान चाहते हैं, तो भी कर सकते हैं। 

मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा है। आपके पास आगे बढ़ने के मौके हैं। आपके पास पैसा  आरहा है। इसलिए कोशिश करें कि इस समय क्रिएटिव तरीके से चीजों को हल करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मकर राशि वालों के लिए

अगला लेखऐप पर पढ़ें