Hindi Newsधर्म न्यूज़Holika dahan 2025 date and time in india when is holika dahan special muhurat after bhadra what to do with bhasm

Holika Dahan Muhurat: होलिका दहन पर विशेष मुहूर्त कब से, होली की भस्म को घर लाकर क्या करें

  • हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में पूर्णिमा तिथि (प्रदोषकाल व्यापिनी) को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंग दुल्हैंडी का पर्व मनाया जाता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ, संवाददाताWed, 12 March 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
Holika Dahan Muhurat: होलिका दहन पर विशेष मुहूर्त कब से, होली की भस्म को घर लाकर क्या करें

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में पूर्णिमा तिथि (प्रदोषकाल व्यापिनी) को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंग दुल्हैंडी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 13 मार्च गुरुवार को होलिका-दहन किया जाएगा और 14 मार्च को रंग का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार 13 मार्च को पूर्णिमा प्रातः 10:38 बजे धृति योग, भूल योग, वणिज करण, विष्टि करण, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रारंभ होकर 14 मार्च, शुक्रवार दोपहर 12:27 बजे तक रहेगी। भद्रा 13 मार्च को प्रातः 10:38 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 11:30 बजे पर समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत ने बताया 13 मार्च को उदय तिथि तो चतुर्दशी है लेकिन 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे पूर्णिमा लग जाएगी। 13 मार्च की सुबह 10:35 से 14 मार्च दोपहर 12:24 तक पूर्णिमा व्याप्त रहेगी और शास्त्रीय नियमानुसार संध्याकाल के समय पूर्णिमा 13 मार्च को उपस्थित रहेगी। इसलिए होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। 13 मार्च होलिका दहन वाले दिन सुबह 10:35 से रात 11:29 तक भद्रा भी रहेगी।

होलिका दहन पर विशेष मुहूर्त 11.29 बजे रात्रि के बाद

विभोर इंदूसुत के अनुसार संध्याकाल में सूर्यास्त के तुरंत बाद प्रदोषकाल आरंभ होता है, जिसमें होली दहन की परंपरा है। 13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन सुबह 10:35 बजे से रात 11:29 बजे तक भद्रा उपस्थित रहेगी। शास्त्र नियमानुसार भद्रा काल में होली दहन नहीं किया जाता। 13 मार्च की रात 11:29 बजे भद्रा समाप्त होने के तुरंत बाद होलिका दहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:होलिका दहन पर इन उपायों से खुश होंगी महालक्ष्मी

होलिका भस्म का तिलक लगाएं, भस्म को घर में लाएं

ज्योतिष अन्वेषक अमित गुप्ता ने बताया 13 मार्च को पूर्णिमा तिथि 10.35 बजे शुरू हो रही है, जो 14 मार्च को दोपहर 12.25 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि के आरंभ के साथ भद्रा लग जाएगी, जो रात्रि 11.30 बजे समाप्त हो रही है। इस समय काल के समाप्त होने के बाद 11.30 बजे के बाद ही होलिका दहन होगा। होलिका पूजन 13 मार्च को 10.35 बजे के बाद करना श्रेष्ठ है। उन्होंने बताया कि होलिका पूजन के लिए कच्चे सूत को बांधते हुए तीन बार परिक्रमा करें और गुलाल, अक्षत, फल, पुष्प आदि से पूजन कर होलिका की भस्म अपने घर लेकर जाने का विधान है। होली की यह भस्म घर में छिड़क सकते हैं। होली की भस्म का तिलक भी लगाना चाहिए।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें