Hindi Newsधर्म न्यूज़Hindu Nav Varsh Nav Samvatsar Rashifal 2082 know all zodiac including shani sadesati effect

हिन्दू नववर्ष नव संवत्सर 2082 और शनि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या होगा अब असर

  • नव संवत्सर 2082 शुरू हो गया है। ऐसे में 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। नव वर्ष से पहले ही शनि का मीन राशि में परिवर्तन हो गया है। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती की स्थिति भी बदली है। आइए जानें नव संवत्सर 2082 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल-

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ अल्पना मिश्राTue, 1 April 2025 06:45 AM
share Share
Follow Us on
हिन्दू नववर्ष नव संवत्सर 2082 और शनि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या होगा अब असर

नव संवत्सर 2082 शुरू हो गया है। ऐसे में 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। नव वर्ष से पहले ही शनि का मीन राशि में परिवर्तन हो गया है। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती की स्थिति भी बदली है। आइए जानें नव संवत्सर 2082 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल-

मेष : साढ़े साती की शुरुआत। जून के मध्य तक करियर में महत्वपूर्ण प्रगति की संभावना। जनवरी-फरवरी, मार्च 2026 में वित्तीय लाभ मिल सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग-सुनहरा।

वृष : यह वर्ष परिवर्तनकारी रहेगा। मेहनत और धैर्य से चुनौतियों का सामना करेंगे। शुरुआत स्थिरता और प्रगति के साथ होगी, और अंत में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। शुभ अंक-4, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।

मिथुन : कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन। आध्यात्मिक-धर्मार्थ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक-8, शुभ रंग-काला।

कर्क : वर्ष व्यक्तिगत अहसास और बाहरी संघर्षों से भरा रहेगा। करियर में उन्नति और वित्तीय लाभ की संभावना है। शुभ अंक-2, शुभ रंग-आसमानी।

सिंह : ढैय्या आरंभ। वर्ष विकास, स्थिरता और अवसरों से भरा रहेगा, परंतु स्वास्थ्य संबंधी खर्चा होगा। करियर में महत्वपूर्ण वृद्धि की उम्मीद है। शुभ अंक-10, शुभ रंग-बसंती।

कन्या : औसत से बेहतर परिणाम मिलेंगे। शनि और बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से करियर, शिक्षा, आर्थिक मामलों में अनुकूलता रहेगी। शुभ अंक-6, शुभ रंग- हरा।

तुला : वर्ष अधिकांश मामलों में सकारात्मक रहेगा। बृहस्पति के गोचर से नौकरी, व्यापार और शिक्षा में सफलता मिलेगी। शुभ अंक-7, शुभ रंग-नीला।

वृश्चिक : वर्ष मिश्रित परिणाम देगा। शनि के गोचर से कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी, लेकिन राहु के गोचर के कारण नई चुनौतियां आ सकती हैं। बृहस्पति के प्रभाव से आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। शुभ अंक-8, शुभ रंग-मैरून।

धनु : वर्ष उत्साह और साहस से भरा रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि शुरुआती खर्चे हो सकते हैं। शुभ अंक-3, शुभ रंग- पीला।

मकर : शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। विकास और सफलता के अवसर आएंगे। करियर में उन्नति की संभावना है। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक-1, शुभ रंग-काला।

कुंभ : करियर और वित्तीय मामलों में प्रगति का संकेत है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने से सफलता मिलेगी। वर्ष के अंत तक धन संबंधी मामलों को अंतिम रूप दें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-क्रीम।

मीन : करियर में नई और रोमांचक भूमिकाएं बनेंगी। टीम आधारित वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-नारंगी।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें