Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Hartalika Teej vrat paran vidhi and paran time

Hartalika Teej vrat paran time: हरतालिका तीज व्रत पारण विधि , क्या है पारण का टाइम?

  • Hartalika Teej vrat paran time: भगवान शिव और पार्वती माता को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत आज 6 सितंबर को रखा जा रहा है। इस व्रत में निर्जला रहते हैं और अगले दिन सुबह पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 04:26 AM
share Share

Hartalika Teej vrat paran time: भगवान शिव और पार्वती माता को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत आज 6 सितंबर को रखा जा रहा है। इस व्रत में निर्जला रहते हैं और अगले दिन सुबह पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है। आपको बता दें कि हरतालिका तीज व्रत में प्रदोष काल में, जब शाम का समय हो तब पूजा की जाती है। आपको बता दें कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को पूरे दिन व्रत करने के बाद चतुर्थी तिथि को सुबह सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इसके लिए चतुर्थी तिथि में सुबह सवेरे उठकर स्नना करके मां पार्वती और शिवजी की पूजा की जाती है।भगवान को मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन तामसिक भोजन यानी प्याज लहसुन आदि न खाएं। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार  पारण का श्रेष्ठ एवं शुभ समय उदय कालिक चतुर्थी तिथि 7 सितंबर दिन शनिवार को प्रातः होगा। इस दिन आप सुबह 5 बजे से 6 बजे तक पूजा कर इसके बाद व्रत का पारण कर सकते हैं। व्रत के पारण में सबसे पहले जल पिएं और फिर शिव जी को चढ़ाया हुआ प्रसाद मीठा खाएं। 

Teej पूजा का मुहूर्त
  क्योंकि मान्यता है कि तृतीया तिथि में हस्त नक्षत्र की उपस्थिति होने पर पूजा करने से हरितालिका तीज व्रत का पूर्ण शुभ फल प्राप्त होता है

चर चौघड़िया मुहूर्त: सुबह में 05:47 बजे से 07:20 बजे तक

लाभ चौघड़िया मुहूर्त:सुबह में 7:20 बजे से 08:54 बजे तक

अमृत चौघड़िया मुहूर्त:सुबह में 8:54 बजे से 10:27 बजे तक

शुभ मुहूर्त: दोपहर में 12:00 बजे से 01:34 बजे तक

चर-सामान्य मुहूर्त: शाम में 04:40 बजे से 06:13 बजे तक

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें