Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Hartalika Teej 2024 Wishes Send These Top 10 Special SMS Messages Status shayari on Teej 6 September

Teej Wishes 2024: हरतालिका तीज की इन 10 स्पेशल मैसेज, शायरी व स्टेटस से भेजें बधाई

  • Hartalika Teej Vrat Wishes in hindi: हरतालिका तीज का व्रत हर सुहागन के लिए खास होता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पढ़ें हरतालिका तीज विशेज-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Sep 2024 12:58 PM
share Share

Hartalika Teej Wishes 2024 in Hindi: हरतालिका तीज का व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के साथ किया जाता है। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024, शुक्रवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस महिलाएं निर्जला व निराहार व्रत करती हैं। भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने के साथ ही इस दिन लोग अपनों को खास संदेशों से बधाई भी देते हैं। आप भी अपनों को इन बेस्ट मैसेज से भेजें हरतालिका तीज की बधाई-

  1. बढ़ता जाए हर साल पति-पत्नी का प्यार

मुबारक हो आपको हरतालिका तीज का त्योहार!

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

2. शिव जी आपको हमेशा अच्छी सेहत दें

आपकी सेहत पर कोई आंच ना आए!

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन!

हरतालिका तीज की आपको खूब सारी शुभकामनाएं।

3. जैसा है शिव-पार्वती का प्यार का रिश्ता!

वैसा ही प्यारा हो हमारा रिश्ता

हमारे बीच न हो कोई अनबन

मेरी उम्र आपको लग जाए।

हैप्पी हरतालिका तीज

4. पत्नी की कठोर तपस्या का प्रतीक है यह तीज

पति-पत्नी के दिल के सबसे नजदीक है यह तीज

पति-पत्नी का रिश्ता कभी न टूटे

हैप्पी हरतालिका तीज 2024

5. पति-पत्नी का रिश्ता होता है सबसे खास

इस रिश्ते में होता है सबसे ज्यादा विश्वास

तीज के दिन पूरी हो हर सुहागन की अरदास!

हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक है हरतालिका तीज!

सुहागन के सबसे नजदीक है हरतालिका तीज

भगवान शिव-माता पार्वती आपकी पूरी करें हर मुराद

मुबारक हो आपको तीज का त्योहार।

7.  आपकी तपस्या रंग लाए

माता पार्वती आप पर कृपा बरसाएं

आपके जीवन में आए खुशहाली

पति का मिले खूब सारा प्यार

हैप्पी हरतालिका तीज

8. कठोर तप करके मां पार्वती ने शिवजी को पाया था

इस कठिन व्रत में मां गौरा ने वर्षों ध्यान लगाया था

आपको हरतालिका तीज पर मिले भगवान शिव का आशीष

ऐसी है मेरी कामना

हैप्पी हरतालिका तीज

9.  हरतालिका तीज के इस पावन अवसर पर आपके जीवन में आएंगे खुशियां- हैप्पी हरतालिका तीज

10 . भादो में आया तीज का त्योहार

हर तरफ छाई हैं खुशियां

हो रही बादलों की फुहार

मुबारक हो आपको तीज का त्योहार

अगला लेखऐप पर पढ़ें