Happy Diwali Wishes Photos, Images : लेटेस्ट दिवाली विशेज फोटो, शेयर कर दें दीपावली की शुभकामनाएं
- Diwali wishes in hindi : दिवाली इस मौके पर लोग एक -दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं, तस्वीरें, संदेश आदि भेजकर एक दूसरे को दिवाली विश कर रहे हैं। यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा दिवाली शुभकामना संदेश व तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों में शेयर कर सकते हैं-

Happy Diwali wishes in hindi , Images, Quotes, Messages : आज 31 अक्टूबर को देशभर में रोशनी का त्योहार दिवाली पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग 1 नवंबर को भी दिवाली मनाएंगे। दरअसल दो दिन अमावस्या रहने से इस बार दीवाली को लेकर काफी भ्रम रहा है। काशी विद्वत परिषद, धर्माचार्यों के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भी 31 अक्तूबर को ही दीवाली मनाने की व्यवस्था दी है। इसके पीछे मुख्य तर्क यह है कि 31 अक्तूबर को रात्रिव्यापिनी अमावस्या है जो एक नवंबर को नहीं है। हालांकि उदयव्यापिनी अमावस्या होने के कारण कुछ विद्वान एक नवंबर को दीवाली मनाने का तर्क भी दे रहे हैं। इस बार दो दिन अमावस्या होने से पांच दिन का यह पर्व छह दिन में परिवर्तित है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडे के अनुसार अमावस्या 31 अक्तूबर को दोपहर 3.52 बजे से शुरू होगी और एक नवंबर को शाम 6.16 बजे समाप्त होगी। 31 अक्तूबर को पूरी रात अमावस्या रहेगी। दीपावली रात्रि में ही होती है। महालक्ष्मी पूजन, निशा पूजन होता है। स्थिर लग्न की महत्ता है। स्थिर लग्न में ही लक्ष्मी पूजन का विधान है। यह सारी सुविधा 31 को हैं। आज दीपावली पर पूजन का उत्तम मुहूर्त स्थिर लग्न वृषभ सायं 627 से रात 823 बजे तक है।
दिवाली इस मौके पर लोग एक -दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं, तस्वीरें, संदेश आदि भेजकर एक दूसरे को दिवाली विश कर रहे हैं। यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा दिवाली शुभकामना संदेश व तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों में शेयर कर सकते हैं-
इस महामंत्र को करें शेयर
ऊं श्रीं श्रीं हूं या ऊं श्रीं श्रीं कमलासिन्यै नमो नम
धन प्राप्ति मंत्र
ऊं श्रीं श्रियें नम
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!
हैप्पी दिवाली
सेहत बनी रहे अच्छी
सदैव रहें रोगों से दूर
बरसे मां लक्ष्मी की कृपा
घर में बिखरे स्वर्ग सा नूर
दिवाली की शुभकामनाएं
जगमगाएंगे हर तरफ दीये, घर में होगा लक्ष्मी जी का वास
दीपावली का यह शुभ दिन आपके लिए हो बेहद खास।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

यह दीवाली आपके लिए नए अवसर, नई उपलब्धियां और नए सपने लेकर आए, आप एक सितारे की तरह चमकें, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां लक्ष्मी का हाथ हो, धन-दौलत की बरसात हो
धरती पर न रहे कोई दरिद्र, यहां मां का आशीर्वाद हो
दिवाली की शुभकामनाएं
दिवाली की रोशनी,
मिठाइयों की मिठास,
दियों की जगमगाहट,
धन की बरसात,
हर पल हर दिन आपके लिए त्योहार
दीवाली की शुभकामनाएं
पल-पल से बनता है एहसास,
एहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनते हैं रिश्ते,
और रिश्ते से बनता है कोई खास!!
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं...

दीपावली का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए आपके खुशियां अपार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार!!
दीवाली की शुभकामनाएं
मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख दर्द अपने भूल कर,
सबको गले लगाना,
और प्यार से ये दीवाली मनाना,
दीवाली की शुभकामनाएं
दीपों का ये त्योहार,
लाया खुशियां हजार,
मुबारक हो आप सभी को,
दिवाली का त्योहार!!
दीवाली की शुभकामनाएं
दीप जलाना, पटाखे फोड़ना, मिठाई बांटना—यह सब मिलकर दिवाली का उत्सव बनाता है। आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
पवित्रता और समृद्धि का यह त्योहार आपके जीवन को रंगीन और आनंदमय बनाए। दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

स्नेह और प्यार,
खुशियों की बौछार,
बढ़े आपका कारोबार,
ऐसा हो आपका ये त्योहार,
दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं
दिवाली की रात को आई है खुशियों की सौगात,
देखिए लक्ष्मी दी लाईं हैं अपना आशीर्वाद साथ,
गणपति भी आगे बढ़कर पूरी कर रहे हैं सारी फरियाद,
यह संदेश आया है हमारे प्यार के साथ,
आपको हमेशा आती रहे हमारी याद
हैप्पी दिवाली
सुख-सम्पदा आपके जीवन मेंआए
लक्ष्मीजी आपके घर में समाएं
भूल कर भी आप के जीवन में
कभी दुख ना आ पाए
Happy Diwali
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।