84 दिन बाद गुरु ग्रह चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, 2025 तक होगा महालाभ
- Guru Vakri Rashifal 2024 : 2024 में पूरे वर्ष गुरु ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे और राशि नहीं बदलेंगे, लेकिन अक्टूबर महीने में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में उलटी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों को बहुत लाभ होगा।

Jupiter Retrograde 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ,सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र बदलते हैं। देवगुरु बृहस्पति 1 मई 2024 से वृषभ राशि में बैठे हुए हैं और अब अगले साल 13 मई 2025 का अपनी राशि बदलेंगे। इस वर्ष गुरु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। हालांकि, अक्टूबर महीने में वृषभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, बृहस्पति देव 9 अक्टूबर 2024 को बुधवार के दिन गुरु ग्रह वृषभ राशि में उलटी चाल चलेंगे और 4 फरवरी 2025 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सुख-सौभाग्य के कारक गुरु ग्रह वृषभ राशि में वक्री होकर 119 दिनों तक मिथुन कन्या समेत कुछ राशियों को बेहद शुभ फल देंगे। देवगुरु वृहस्पति के आशीर्वाद से आपके हर कार्य सफल होंगे और साल 2025तक जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं गुरु की वक्री चाल किन राशियों को बनाएगी मालामाल...
मिथुन राशि :
गुरु के वक्री होने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करेंगे।
आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।
धन-संपत्ति में वृद्धि के शुभ योग बनेंगे।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा।
कन्या राशि :
वक्री गुरु आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
इस दौरान मैरिड लाइफ की प्रॉब्लम दूर होगी।
परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।
करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
वृश्चिक राशि :
गुरु की उलटी चाल आपको धनवान बना देगा।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कोर्ट-कचहरी के विवादों से छुटकारा मिलेगा।
करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।
काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।