Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Guru Rashifal Mangal Transit Mars Horoscope coffers of these zodiacs will be filled with money for 42 days

गुरु-मंगल की चाल का धमाल, 42 दिन तक इन राशियों की पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

  • Guru Rashifal Mangal Transit Mars Horoscope: गुरु पूरे साल तक वृषभ राशि में रहेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करते ही गुरु और मंगल की युति वृषभ राशि में बन गयी है, जिससे कुछ राशियों पर धन-वर्षा हो सकती है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम  Mon, 15 July 2024 12:18 AM
share Share

Guru Rashifal Transit Mars Horoscope : मंगल ने हाल ही में राशि परिवर्तन किया है। 12 जुलाई के दिन मेष राशि से वृषभ राशि का सफर समाप्त कर मंगल शुक्र की राशि में बैठे हैं। वहीं, गुरु पहले से ही वृषभ राशि में विराजमान हैं और पूरे साल तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करते ही गुरु और मंगल की युति वृषभ राशि में बन गयी है। 25 अगस्त तक मंगल-गुरु की युति का निर्माण रहेगा, जो बेहद लाभकारी मानी जाती है। माना जा रहा है वृषभ राशि में गुरु-मंगल की युति 12 साल बाद बन रही है। आइए जानते हैं गुरु और मंगल की युति से किन राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है-

 

ये भी पढ़े:सूर्य, बुध, शुक्र विराजेंगे साथ, 2 दिन बाद से 3 राशियां हो जाएंगी धनवान

सिंह राशि

गुरु और मंगल की युति सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभदायक साबित हो सकती है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से सॉल्व की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

 

ये भी पढ़े:सावन से 18 अगस्त तक 3 राशियां रहेंगी मालामाल, शिव जी की रहेगी शुभ दृष्टि

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु और मंगल की युति शुभ मानी जा रहा है। मंगल और गुरु के शुभ प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें