Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Guru Rashifal Horoscope Jupiter Transit will change fortune of these zodiacs in 300 days their bags will be filled with money

Guru 300 दिनों में इन राशियों को करेंगे मालामाल, धन से भरेगी झोली

  • Guru Rashifal Horoscope Jupiter Transit : गुरु अगले साल बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की वृषभ राशि में विराजमान गुरु कुछ दिनों में सिंह समेत 2 राशियों पर धन-वर्षा करने वाले हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम  Thu, 18 July 2024 03:51 AM
share Share

Guru Rashifal Horoscope Jupiter Transit : गुरु सभी ग्रहों के देव माने जाते हैं, जो समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं। वर्तमान में वृषभ राशि में गुरु ग्रह विराजमान हैं। गुरु अगले साल बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि से वृषभ राशि में गुरु का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। गुरु के वृषभ गोचर से कुछ राशियों को आने वाले 300 दिनों में खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं गुरु के शुक्र की राशि में गोचर करने से किन राशियों को भाग्य का साथ मिलने वाला है-

ये भी पढ़े:अगले 5 महीने तक 3 राशियां रहेंगी धनवान, मां लक्ष्मी की शुभ-दृष्टि से होगा लाभ

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपके लिए गुरु का वृषभ राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि

वृषभ राशि में गुरु के गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

ये भी पढ़े:254 दिन तक 3 राशियां रहेंगी हैप्पी-हैप्पी, शनि का कुंभ गोचर देगा सरप्राइज

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों आपकी राशि में धन और विवाह के कारक गुरु की एंट्री फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें