Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Guru Pradosh Vrat 2024 July Pradosh Vrat lord shiva pujan muhurat importance puja vidhi

Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत आज, शाम के समय इस उत्तम मुहूर्त में करें शिव पूजन, विधि व महत्व

  • Guru Pradosh Vrat 2024 July: भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस व्रत को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीमThu, 18 July 2024 04:46 AM
share Share

Guru Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखने से जीवन में आर्थिक संपन्नता व खुशहाली आती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं। हर महीने दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। इस तरह से साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत आज यानी 18 जुलाई 2024 को है। 18 जुलाई को गुरुवार है, इसलिए गुरु प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है।

त्रयोदशी तिथि कब से कब तक: आषाढ़ मास की शुक्ल त्रयोदशी 18 जुलाई को रात 08 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 जुलाई को रात 07 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी।

गुरु प्रदोष व्रत पूजन मुहूर्त: गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त 18 जुलाई 2024, गुरुवार को रात 08 बजकर 44 मिनट से रात 09 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 38 मिनट की है।

प्रदोष काल- 

प्रदोष व्रत में प्रदोष काल के समय भगवान शिव का पूजन करना बहुत लाभकारी माना गया है। कहते हैं कि इस समय पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। प्रदोष काल संध्या के समय सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले शुरू हो जाता है।

प्रदोष व्रत का महत्व-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। भगवान शंकर और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

प्रदोष व्रत पूजा- विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।

स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।

भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें।

इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें।

भगवान शिव की आरती करें। 

इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें