Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Grah Gochar August 2024 Sun Mercury Venus in Leo Horoscope will give tremendous result to these zodiacs

365 दिन बाद सिंह राशि में त्रिग्रही योग से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य-बुध-शुक्र के संयोग से होगा महालाभ

  • Trigrahi Yog in Leo : अगस्त माह में सिंह राशि में सूर्य, बुध,और शुक्र ग्रह एक साथ आने जा रहे हैं। जिससे संयोग से बुधादित्य, शुक्रादित्य समेत 3 राजयोग का निर्माण होगा और इससे कुछ राशियों को बेहद शुभ फल मिलेंगे।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Sat, 3 Aug 2024 11:24 PM
share Share

Trigrahi Yog in Leo Horoscope : अगस्त माह ग्रहों के गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में बुध,शुक्र, सूर्य,मंगल और शुक्र समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। जिसके शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। दृक पंचांग के अनुसार, अगस्त माह में 22 अगस्त 2024 तक बुध ग्रह सिंह राशि में रहेंगे और शुक्र ग्रह भी 31 जुलाई से 22 अगस्त 2024 तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, ग्रहों के अधिपति सूर्य भी 16 अगस्त 2024 को सिंह राशि में आ जाएंगे। जिससे सिंह राशि में 8 दिनों तक सूर्य,बुध और शुक्र के नजदीक आने से त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग,शुक्रादित्य योग समेत कई शुभ संयोग का निर्माण होगा और यह अद्भुत संयोग कुछ राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं सिंह राशि में 3 बड़े ग्रहों के संयोग से किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि : त्रिग्रही योग मेष राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। संतान पक्ष से गुड न्यूज मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। इंकम में इजाफा होगा। ऑफिस मैनेजमेंट में आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। करियर में नई अचीवमेंट हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिंह राशि : त्रिग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस दौरान हर कार्य में भाग्य साथ देगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : सूर्य,बुध, शुक्र के मिलन से बनने वाले राजयोग से वृश्तिक राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

धनु राशि : सूर्य, बुध, शुक्र नजदीक आकर धनु राशि वालों का सोया हुआ भाग्य चमका सकते हैं। इस दौरान नौकरीपेशा वालों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन संभव है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें