Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Horoscope Today 26 August 2024 Mithun Rashifal

मिथुन राशिफल 26 अगस्त : लव, करियर में किस्मत देगी पूरा साथ, विभिन्न स्रोतों से मिलेगा धन

  • Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ जेन एन पांडेMon, 26 Aug 2024 02:14 AM
share Share

Gemini Horoscope Today, मिथुन राशिफल 26 अगस्त : आज अपने साथी को खुश रखें। ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को जरूरी समय दे सकें। कुछ जरूरी असाइनमेंट आपको बिजी रख सकते हैं। आज स्वास्थ्य और धन दोनों अच्छी स्थिति में रहने वाले हैं।

लव लाइफ: आज अपनी लव लाइफ में पॉजिटिव रहें। सभी मौजूदा मुद्दे आज सॉल्व हो सकते हैं। कुछ प्रेमियों को एक साथ अधिक टाइम स्पेंड करने की जरूरत होगी। लंबी दूरी के रोमांस में बातचीत करते रहना काफी जरूरी है। ट्रैवल करते समय साथी से फोन पर बात करें। अपनी फीलिंग्स को शेयर करें। कुछ जातकों में छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है। इसका कारण पिछला रिश्ता भी हो सकता है। सरप्राइज देने से रिश्ते में दूरियां कम हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को अपने प्रेमी के साथ समय बिताते समय सावधान रहने की भी जरूरत है।

करियर राशिफल: आज ऑफिस में नई जिम्मेदारियां के कारण आप उत्साहित महसूस कर सकते हैं। यह अपनी क्षमता दिखाने का समय है। क्लाइंट्स के साथ व्यवहार करते समय गुस्से को काबू में रखें। अपनी बातचीत से उन्हें प्रभावित करें। अगर आपको नौकरी के लिए इंटरव्यू देना है, तो कॉन्फिडेंस से काम लें क्योंकि आप सफल होंगे। कुछ बिजनेस वालों को अधिकारियों की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज सभी प्रॉब्लम्स को सॉल्व करना अच्छा है। कुछ स्टूडेंट्स एग्जाम पास कर सकते हैं, जो लोग एडमिशन की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश मिल सकता है।

फाइनेंशियल लाइफ: धन की बचत करने के बारे में सोचें क्योंकि आज विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपको फ्रीलांस काम करने के ऑप्शन मिल सकते हैं, जो धन कमाने के विकल्पों को बढ़ाएंगे। आप लोन या ईएमआई का भुगतान करने में भी सक्षम रहेंगे। आज महत्वपूर्ण वित्तीय डिसीजन न लें। बिजनेस करने वालों को बड़े निवेश से दूर रहना चाहिए। लग्जरी की वस्तुओं पर फालतू खर्च करने से बचें, जिनकी इस वक्त में जरूरत नहीं है।

हेल्थ राशिफल: कुछ जातकों को चोट लग सकती है। दुर्घटना होने के संकेत हैं। इसलिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करते समय या गाड़ी चलाते समय सावधान रहना बहुत महत्वपूर्ण है। आज शराब और तंबाकू के सेवन से बचें। ध्यान रखें कि आप तनाव को कंट्रोल में रखें। दिन की शुरुआत योग और हल्के व्यायाम से करें। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें