मिथुन राशिफल 17 फरवरी 2025 : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Daily Horoscope,मिथुन राशिफल 17 फरवरी 2025: आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक समस्याओं का असर अपने दिनचर्या पर न पड़ने दें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं मिथुन राशि का विस्तृत राशिफल...
मिथुन लव राशिफल : लव लाइफ में कमिटमेंट से आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करते समय अपने कमेंट को लेकर सतर्क रहें। कुछ शब्दों से साथी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है। आज इससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती है। आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आज आपको ज्यादा बातचीत करने की जरूरत होगी। आप अपने रिलेशनशिप के बारे में पेरेंट्स से भी डिस्कस कर सकते हैं, जो आपके फैसलों का सपोर्ट करते हों। मैरिड फीमेल्स की एक्स-लवर से मुलाकात हो सकती है, लेकिन इसका असर अपने पारिवारिक जीवन पर न पड़ने दें।
मिथुन करियर राशिफल : ऑफिस पॉलिटिक्स का असर अपने परफॉर्मेंस पर न पड़ने दें। व्यावसायिक फैसलों को लेकर सहकर्मियों के साथ छोटी-मोटी असहमति हो सकती है। इससे तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर अहंकार से बचें। टीम मीटिंग में नए इनोवेटिव आइडियाज के साथ सामिल हों। यह आपके जॉब प्रोफाइल को बेहतर बनाएगा। आईटी प्रोफेशनल्स को विदेशी क्लाइंट के साथ काम करने के लिए अधिक प्रोफेशनल रहने की जरूरत होगी। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल से बड़ी सफलता मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को पॉलिसी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को हैंडल करना होगा। बिजनेसमेन को धन से जुड़े दिक्कतों को सुलझाने से खुशी मिलेगी।
मिथुन आर्थिक राशिफल : आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। इससे आर्थिक फैसले लेने में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। हालांकि, इसका असर आपके दिनचर्या पर नहीं होगा। आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन स्टॉक मार्केट में बड़ी राशि में निवेश न करें। महिला उद्यमियों को विदेश से फंड प्राप्त होंगे। जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी धन की जरूरत होगी।
मिथुन हेल्थ राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है। इसके बावजूद एक्सरसाइज करें। कुछ जातकों को आलस्य महसूस होगा। जो महिलाएं अभी हाल ही में मां बनी हैं, उन्हें फिट होने के लिए एक्सरसाइज की शुरुआत करना चाहिए। ऑफिस का प्रेशर घर न लाएं। शाम को पार्क में या फैमिली के साथ कुछ पल बिताएं। जहां आपको अच्छा महसूस होता हो।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।