Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Horoscope Today 10 September 2024 Aaj ka Mithun Rashifal

मिथुन राशिफल 10 सितंबर : शादी-ब्याह के बनेंगे योग,करियर में तरक्की के मिलेंगे नए मौके

  • Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal 10 September 2024: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। जानें डॉ. जे एन पांडे से आज का मिथुन राशिफल-

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेMon, 9 Sep 2024 06:35 PM
share Share

Gemini Daily Horoscope, मिथुन राशिफल 10 सितंबर 20: रिलेशनशिप के इश्यूज को सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर का पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सपोर्ट करें। आज आप आर्थिक सफलता पाने में भाग्यशाली रहेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडे से जानते हैं मिथुन राशि का विस्तृत राशिफल...

मिथुन लव राशिफल : रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करते समय अपने शब्दों पर बहुत ध्यान दें। आज आपको कोई कमेंट साथी को हर्ट कर सकता है। जिससे लव लाइफ में मुश्किलें बढ़ सकती है। कुछ कपल्स का शादी-ब्याह तय हो सकता है। आपके रिलेशनशिप को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। सिंगल फीमेल्स को ऑफिस, पार्टी या क्लॉसरूम में प्रपोजल मिल सकता है।

मिथुन करियर राशिफल : ऑफिस में नए कार्य की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे आएंगे। आज सीनियर्स आपके परफॉर्मेंस की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी इमेज अच्छी बनाए रखें। आप कुछ टास्क को पूरा करने के लिए ऑफिस में ज्यादा टाइम बिताना पड़ सकता है। हेल्थकेयर,एनिमेशन, आईटी,हॉस्पिटैलिटी,एविएशन और मैकेनिकल प्रोफेशनल्स को विदेश में नए मौके मिल सकते हैं। ट्रेडर्स को कुछ नया लॉन्च करने से पहले मार्केट के बारे में पढ़ना चाहिए। आज आपको ट्रे़ड में विस्तार के लिए फंड की कमी नहीं होगी।

मिथुन आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। आपको धन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। लग्जरी आइटम्स पर बड़े अमाउंट में पैसे खर्च न करें। आज आप म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट कर सकते हैं, लेकिन नए बिजनेस में निवेश करने से बचें। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय थोड़ा अलर्ट रहें। दोपहर बाद दोस्तों से पैसों से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए अच्छा समय है।

मिथुन हेल्थ राशिफल :आज आपका हेल्थ ठीक रहेगा। जिन लोगों को हार्ट या लीवर की समस्या है, वह सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ लोगों को गले में खराश की समस्या हो सकती है। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है,हालांकि ज्यादा सीरियस इश्यूज नहीं होंगे। सीनियर्स को जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। डॉक्टर से कंसल्ट करने की आवश्यकता होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें