Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ganesh Chaturthi 2024 Bhog samagri list in hindi

गणेश महोत्सव पर गणपति बप्पा को किन चीजों का भोग लगाएं?

  • देशभर में आज 07 सितंबर को गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस शुभ मौके पर गणेशजी की पूजा-आराधना के साथ उन्हें उनके कुछ प्रिय चीजों का भोग अवश्य लगाएं। मान्यता है कि इससे गणेशजी प्रसन्न होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 Sep 2024 04:32 AM
share Share

Ganesh Chaturthi 2024 Bhog: गणपति बप्पा के भक्तों को हर साल गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के आगमन का बेसब्री से इंतजार रहता है। गणेश महोत्सव का जश्न लगभग 11 दिनों तक मनाया जाता है। जिसका आरंभ गणेश चतुर्थी से होता है। घर और पूजा पंडाल में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है और उनकी विधिवत पूजा की जाती है और गणेशजी को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पर बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।वहीं, गणेश चतुर्थी का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। गणेश महोत्सव के दौरान आप भी गणपति के पूजन में उन्हें उनके कुछ प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि गणेश उत्सव के दौरान गणपति को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

मोदक: गणेशजी को मोदक अतिप्रिय है। इसलिए गणेश महोत्सव के दौरान उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाएं।

लड्डू: गणेश जी लड्डू भी बहुत पसंद है। पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं।

नारियल: गणेशजी को नारियल अर्पित करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

पूरन पोली: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र में गणेश जी को पूरल पोली का भोग लगाया जाता है। गणेशजी को पूरन पोली का भी भोग लगाया जा सकता है।

पंचमेवा: गणेश पूजन के दौरान गणपति को पंचमेवा का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन की हर दुख-बाधा समाप्त होती है।

गुड़: गुड़ एक पारंपरिक भोग है, जो विघ्नहर्ता श्रीगणेशजी को बेहद प्रिय है। गणेश महोत्सव के दौरान बप्पा को गुड़ का भोग लगा सकते हैं।

मखाना खीर:गणेश पूजन में गणपति को मखाना खीर भी अर्पित करना शुभ फलदायी माना गया है।

श्रीखंड: गणेश चतुर्थी के दौरान गणेश जी को श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें