Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़fish sign in hand palmistry Do you have a fish sign on your palm know here meaning

हस्त रेखा: हथेली पर मछली का निशान होना माना गया है शुभ, जानें इसका प्रभाव

  • Fish sign in hand palmistry: हथेली पर बनने वाली आड़ी-तिरछी रेखाएं व निशान व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। हथेली पर बनने वाले निशानों में से एक है मछली का निशान। जानें हथेली पर बनने वाले मछली के निशान से जुड़ी खास बातें-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 01:49 PM
share Share

Fish sign in hand meaning: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति की ख्वाहिश धनवान बनने की है। पैसा कमाने के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन हस्तरेखा में बहुत ऐसे चिन्ह या निशान बताए गए हैं जो व्यक्ति को आर्थिक समृद्ध होने का संकेत देते हैं। इनमें से एक निशान है-मछली का। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर मछली का निशान होता है, वह भाग्यशाली होता है। हाथ में मछली का निशान बहुत शुभ माना गया है। यह निशान जिस पर्वत पर होता है उसके अनुसार फल को बढ़ाता है। जानें हथेली पर मछली के निशान से जुड़ी अन्य खास बातें-

1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, चंद्र पर्वत पर मछली का निशान होता व्यक्ति को क्रिएटिव फील्ड में पहचान दिलाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग जाने-माने कलाकार बनते हैं।

2. सूर्य पर्वत पर मछली का निशान होना प्रसिद्धि का इशारा करता है। कहते हैं कि जिन व्यक्ति की हथेली पर सूर्य पर्वत पर मछली का निशान होता है ऐसे व्यक्ति बड़ा काम करते हैं। कहा जाता है कि मछली का निशान इन्हें बड़ा पुरस्कार भी दिलाता है।

3. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, मछली का निशान शनि पर्वर्त पर होना शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति न्याय प्रिय व गुणी होता है। ऐसा लोग अनुशासन प्रिय माने गए हैं।

4. बुध पर्वत पर मछली का निशान व्यक्ति को कारोबार जगत में सफलता प्राप्त होने का संकेत देता है।

5. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, शुक्र पर्वत पर मछली का निशान व्यक्ति को ग्लैमर जगत में पहचान दिलाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग सेलिब्रिटी बनते हैं।

6. केतु पर्वत पर मछली का निशान पर व्यक्ति धर्म-कर्म की ओर ज्यादा झुकाव रखता है। ऐसे लोग अपने दम पर पैसा कमाते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें