Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़फेंग शुईFeng Shui: Try 4 Feng Shui remedies today, you will attract money

Feng Shui: फेंगशुई के 4 उपाय करें आज ही ट्राई, खींचा चला आएगा पैसा

  • Feng Shui Tips for Money: घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ने पर धन-हानि के साथ परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ने लगती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। 5 टिप्स को फॉलो कर आप बैड लक भी दूर कर सकते हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 July 2024 07:31 PM
share Share

Feng Shui Tips for Money : घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ने पर धन-हानि की दिक्कत बढ़ जाती है। परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ने लगती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। घर में वास्तु दोष भी इन सभी प्रॉब्लम्स का कारण बनता है। वहीं, चीनी फेंग शुई शास्त्र में कुछ कारगर टिप्स बताए गए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं साथ ही बैड लक भी दूर कर सकते हैं। 

1. बैंबू ट्री- बांस का पौधा घर के लिए बेहद ही लकी माना जाता है। पूरब की दिशा में बैंबू ट्री लगाने से परिवार के सभी सदस्यों की हेल्थ अच्छी रहती है। घर में बैंबू ट्री लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

2. लाफिंग बुद्धा - अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो अपने घर में लाफिंग बुद्धा का स्टैचू रखें। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की कंगाली दूर होती हैं।

3. तीन सिक्के- फेंगशुई में तीन सिक्कों को बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर या लाल धागे में बांधकर घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है और पैसों का फ्लो बना रहता है।

4. मनी प्लांट- काफी समय से अगर आप आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो इसकी वजह घर की नेगेटिव एनर्जी भी हो सकती है। इसलिए घर में पॉजिटिविटी अट्रैक्ट करने के लिए और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप मनी प्लांट लगा सकते हैं।

5. फेंगशुई कछुआ- फेंगशुई का कछुआ घर या ऑफिस में रखने से व्यक्ति की समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ती है और आर्थिक दिक्कतें भी दूर होती हैं। इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। फेंगशुई कछुआ आपकी इंकम बढ़ाने में लकी चार्म साबित हो सकता है। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें