Feng Shui Tips: घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए क्या करें और क्या नहीं? जानें फेंगशुई टिप्स
- Feng Shui Tips: फेंगशुई के नियमों के अनुसार, घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए फेंगशुई के कुछ आसान उपायों को अपनाया जा सकता है। मान्यता है कि फेंगशुई के कुछ उपायों को अपनाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है।

Feng Shui Tips: घर के माहौल को सकारात्मक और खुशहाल लिए फेंगशुई के नियमों का पालन करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि फेंगशुई के कुछ आसान टिप्स को फॉलो करने से नेगेटिविटी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। फेंगशुई के अनुसार, घर की प्रत्येक वस्तु को सही दिशा और स्थान पर रखने पर जीवन की हर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन घर की सुख-समृद्धि के लिए कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसकी मदद से जीवन के हर क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। आइए फेंगशुई से जानते हैं कि लव, करियर और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए क्या करें और क्या नहीं?
क्या करें?
घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। घर के किसी भी कोने में कूड़ा-कचरा न फैलने दें। इससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
जीवन में सुख-शांति के लिए घर के प्रत्येक कमरों के रंगो का बहुत सोच-समझकर चयन करें। ज्यादा गहरे रंगों का इस्तेमाल करने से बचें। घर को पेंट कराते समय हल्के रंग जैसे सफेद, हल्का पीला, हल्का हरा, हल्का गुलाबी इत्यादि रंगों का चयन कर सकते हैं।
घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए हरे-भरे और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाएं। मान्यता है कि इससे घर का माहौल खुशनुमा रहता है।
घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह-शाम कुछ देर के लिए खिड़की और दरवाजों को खुला छोड़ दें। घर में ताजी हवाओं को आने दें और सुबह सूरज की रोशनी को कमरों में प्रवेश करने दें।
क्या न करें?
घर के किसी भी कमरे या कोने में अंधेरा न हो। इसके लिए हर कमरे में रोशनी का खास ध्यान रखें।
घर के मुख्यद्वार को ज्यादा गंदा न रखें। मुख्यद्वार के जरिए घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए मुख्यद्वार को साफ-सुथरा रखें। यहां कूड़ा-कचरा न फैलने दें।
घर में लंबे समय तक बेकार घड़ी, टूटे-फूटे बर्तन और कूड़ा-कबाड़ को न रखें। यह घर की नेगेटिविटी बढ़ाते हैं। इसलिए घर से बाहर निकाल दें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।