Hindi Newsधर्म न्यूज़Falgun Amavasya 2025 thithi kshay chaturdashi and Amavasya same day Maha shivratri Panchak Start

Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या तिथि 27 को, इस बार अमावस तिथि का क्षय, महाशिवरात्रि से लग रहे हैं पंचक

  • इस वीक महाशिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। 26 फरवरी को त्रयोदशी तिथि है। इस दिन यह तिथि 11.09 बजे तक रहेगी, इसके बाद इसी दिन से पंचक शुरू हो रहे हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 12:28 PM
share Share
Follow Us on
Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या तिथि 27 को, इस बार अमावस तिथि का क्षय, महाशिवरात्रि से लग रहे हैं पंचक

इस वीक महाशिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। 26 फरवरी को त्रयोदशी तिथि है। इस दिन यह तिथि 11.09 बजे तक रहेगी, इसके बाद इसी दिन से पंचक शुरू हो रहे हैं। पंचक शाम को 4.37 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद अगले दिन फाल्गुन अमावस्या है। दरअसल इस बार अमावस्या तिथि का क्षय है। दरअसल त्रयोदशी तिथि के बाद चतुर्दशी तिथि और अमावस्या दोनों एक दिन ही हैं। इसके बाद से शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा। मार्च को श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती है। इसके अलावा गंडमूल नक्षत्र 2 और 3 मार्च तक रहेगा। यहां पढ़ें इस वीक के व्रत और त्योहार

25 फरवरी (मंगलवार) फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि दोपहर 12.48 मिनट तक। भौम प्रदोष व्रत।

26 फरवरी (बुधवार) फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तिथि प्रात 11.09 मिनट तक। पंचक प्रारंभ रात्रि 04.37 मिनट से। श्री महाशिवरात्रि व्रत।

27 फरवरी (गुरुवार) फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि प्रात 08.55 मिनट तक पश्चात अमावस रात्रि 06.15 मिनट (सूर्योदय पूर्व) तक। फाल्गुन अमावस (स्नानदानादि प्रात 08.55 मिनट बाद)। अमावस्या तिथि का क्षय। पंचक।

28 फरवरी (शुक्रवार) फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात्रि 03.17 मिनट तक। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ। पंचक।

01 मार्च (शनिवार) फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि रात्रि 12.10 मिनट तक । चंद्रदर्शन। फुलेरा दूज। श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती।

02 मार्च (रविवार) फाल्गुन शुक्ल तृतीया तिथि रात्रि 09.03 मिनट तक। पंचक समाप्त रात्रि 06.39 मिनट (सूर्योदय पूर्व)। रमजान ( मु.) मास प्रारंभ। गंडमूल प्रात 09 बजे से।

03 मार्च (सोमवार) फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि सायं 06.03 मिनट तक। गंडमूल रात्रि 04.30 मिनट तक।

पं. ऋभुकांत गोस्वामी

अगला लेखऐप पर पढ़ें