इस साल होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण, क्या होलिका दहन पर चंद्रग्रहण सूतक का होगा प्रभाव?
- Eclipse in india 2025: इस साल होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। क्या यह चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव होलिका दहन पर होगा। सूतक लगेंगे या नहीं, जिससे होलिका दहन प्रभावित हो, यहां जानें सब

Eclipse in india 2025: इस साल होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। क्या यह चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव होलिका दहन पर होगा। आपको बता दें कि इस साल 14 मार्च यानी होलिका दहन के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। बता दें कि 14 मार्च को लगने वाला 2025 का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह ब्लड रेड मून होगा।दरअसल चंद्र ग्रहण के लगने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं। सूतक काल में किसी भी प्रकार की पूजा आदि पर ब्रैक लग जाता है। इस दौरान पूजा आदि नहीं की जाती है। होलिका दहन पर भी ग्रहण और भद्रा का समय देखा जाता है। यहां पढ़ें कि चंद्र ग्रहण पर होलिका दहन की क्या स्थिति रहेगी।
चंद्र ग्रहण का होलिका दहन पर प्रभाव
आपको बता दें कि होलिका दहन के दिन लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह अमेरिका, यूरोप, और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा, इसलिए इस ग्रहण का भारत में कोई प्रभाव नहीं होगाष इस ग्रहण के समय भारत में सूतक काल नहीं माने जाएंगे। ग्रहण जब लग रहा है, उस समय हमारे देश में दिन होगा। इस दिन सभी धार्मिक कार्य अपने हिसाब से होंगे। क्योंकि चंद्र ग्रहण हमारे देश में दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए होलिका दहन अपने मुहूर्त में किया जाएगा। चंद्र ग्रहण का इस पर कोई प्रभाव नहीं होगा।
होलिका दहन कब होगा और भद्रा का साया
आपको बता दें कि होलिका दहन 14 मार्च को होगा। लेकिन होलिका दहन पर भद्रा का साया देखा जाता है। इस दिन भद्रा सुबह से लेकर रात तक लग रही है। इसलिए जैैसे ही भद्रा समाप्त होगी, होलिका दहन किया जाएगा। इस बार भद्रा सुब 10 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रही है और रात को 11.26 मिनट तक रहेगी। इस दौरान होलिका दहन नहीं होगा।इसके बाद 11.26 मिनट से होलिका दहन कर सकते हैं।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।