Vastu Tips for Money : धन लाभ के लिए आजमाएं ये वास्तु उपाय
- हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तुदोष के लगने पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र में धन संचय व आर्थिक उन्नति के लिए कुछ उपाय बताए हैं।

Dhan Labh Upay Vastu Tips for Money : हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तुदोष के लगने पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र में धन संचय व आर्थिक उन्नति के लिए कुछ उपाय बताए हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं, धन-लाभ के लिए वास्तु के उपाय-
मुख्य द्वार के पास छोटा-सा द्वार लगाएं- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मुख्य द्वार के पास एक और छोटा-सा द्वार लगाना चाहिए।
इस दिशा में रखें धन- वास्तु के अनुसार कर्ज से जल्द से जल्द मुक्ति पाने के लिए घर या दुकान की उत्तर दिशा में धन रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ ही धन लाभ भी होता है।
इस दिशा में न बनाएं बाथरूम- घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना बाथरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। इसलिए घर की इस दिशा में बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए।
इस दिशा में लगाएं कांच- धन-लाभ के लिए घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन कांच लाल, सिंदूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए।
इस दिन चुकाएं कर्ज- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कर्ज की किस्त चुकाने के लिए मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पैसा लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है।
पानी के लीकेज को बंद करें- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पानी का लीकेज नहीं होना चाहिए। पानी का लीकेज धन-हानि को दर्शाता है। पानी का लीकेज है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए क्योंकि वह बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान ला सकता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।