Hindi Newsधर्म न्यूज़Choti Diwali 2024 time puja muhurat choti diwali par kitne diya jalaye

Choti Diwali 2024: सुबह व शाम को इस मुहूर्त में छोटी दिवाली पूजा, जानें कितने दियें या दीपक जलाएं

  • Choti Diwali 2024 time : छोटी दीवाली यानी कि नरक चौदस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है। आज के दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है साथ का रात्रि में यम का दीपक भी कुछ लोग जलाते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 Oct 2024 07:44 AM
share Share
Follow Us on
Choti Diwali 2024: सुबह व शाम को इस मुहूर्त में छोटी दिवाली पूजा, जानें कितने दियें या दीपक जलाएं

नरक चतुर्दशी के दिन ही छोटी दीवाली मनाई जाती है। आज 30 अक्टूबर के दिन छोटी दिवाली का पूजन किया जाएगा। छोटी दीवाली यानी कि नरक चौदस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है। आज के दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है साथ का रात्रि में यम का दीपक भी कुछ लोग जलाते हैं। आइए जानते हैं छोटी दिवाली के पूजा मुहूर्त व इस दिन कितने दीपक जलाना शुभ माना जाता है-

सुबह व शाम को इस शुभ मुहूर्त में छोटी दिवाली पूजा

लाभ - उन्नति 06:32 ए एम से 07:55 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 07:55 ए एम से 09:18 ए एम

शुभ - उत्तम 10:41 ए एम से 12:05 पी एम

चर - सामान्य 02:51 पी एम से 04:14 पी एम

लाभ - उन्नति 04:14 पी एम से 05:37 पी एम

शुभ - उत्तम 07:14 पी एम से 08:51 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 08:51 पी एम से 10:28 पी एम

चर - सामान्य 10:28 पी एम से 00:05 ए एम, अक्टूबर 31

छोटी दिवाली पूजा मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:40 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:14 ए एम से 06:32 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त- 01:55 पी एम से 02:40 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:37 पी एम से 06:03 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 05:37 पी एम से 06:55 पी एम
  • अमृत काल- 02:56 पी एम से 04:45 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 11:39 पी एम से 00:31 ए एम, अक्टूबर 31
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:32 ए एम से 09:43 पी एम

कितने दियें या दीपक जलाएं: पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार, इस दिन 14 दीपक जलाने की परंपरा है। छोटी दीवाली के दिन एक दीपक यमराज के निमित्त भी जलाया जाता है। वहीं, दूसरा दीया मां काली के लिए जलाया जाता है और तीसरा दीया भगवान श्री कृष्ण के लिए। इसके अलावा चौथा दीया घर के मुख्य द्वार पर रखा जाता है और पांचवा दीपक घर की पूर्व दिशा में जलाया जाता है। छोटी दिवाली के दिन यह बेहद शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें