चंद्रमा के नक्षत्र और राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ
ज्योतिषशास्त्र में चंद्रमा को विशेष स्थान प्राप्त होता है। चंद्र देव को मन का कारक ग्रह कहा जाता है। 5 मई 2025 को चंद्रमा राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं।

ज्योतिषशास्त्र में चंद्रमा को विशेष स्थान प्राप्त होता है। चंद्र देव को मन का कारक ग्रह कहा जाता है। 5 मई 2025 को चंद्रमा राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। चंद्रमा हर 2.25 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। सभी ग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज चाल चलते हैं। 5 मई को चंद्र देव अश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी दिन चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में भी प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, चंद्र देव के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि : करियर में खूब तरक्की करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। करियर की बाधाएं दूर होंगी।
मिथुन राशि : वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकती है। विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में अपार सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि : सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में नए अनुभव मिलेंगे। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।