Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़chandra grahan lunar eclipse where and when live watch

साल का आखिरी चंद्रग्रहण, यहां से लाइव देख सकेंगे चंद्र ग्रहण का नजारा

  • chandra grahan lunar eclipse आज 18 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। अगर आप भी यह नजारा देखना चाहते हैं, तो यहां से देख सकते हैं

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 02:12 AM
share Share

आज 18 सितंबर 2024 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है।  यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण है।  दुनिया के पांच महाद्वीपों में चंद्र ग्रहण सूपरमून का नजारा दिखाई दे रहा है। यह ग्रहण नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, साउथ अमेरिका में दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब होगा। इसलिए यह काफी बड़ा और चमकदार दिखाई देगा, इसलिए इसे सूपरमून कहते हैं। चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में नहीं। भारत के लोग इस आंशिक चंद्र ग्रहण को नहीं देख पाएंगे। लेकिन इस नजारे का आप आनंद लेना चाहते हैं तो आप लाइव देख सकते हैं। भारत के समय के अनुसार ग्रहण तकरीबन 4 घंटे तक चलेगा। उपच्छाया ग्रहण सुबह 06:11 बजे शुरू हो गया । आंशिक ग्रहण की शुरुआत सुबह 07:42 बजे और अधिकतम ग्रहण सुबह 08:14 बजे तक, इसके बाद आंशिक ग्रहण सुबह 08:45 बजे समाप्त हो गया। उपच्छाया ग्रहण समाप्त: प्रातः 10:17 बजे समाप्त हो जाएगा। नासा की वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम एंड डेट वेबसाइट पर भी इसका लाइव नजारा देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण क्या है

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ती है। आसान शब्दों में समझें तो आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया से कवर होता है। इसके बाद छाया पीछे हट जाती है, लेकिन कभी भी पूर्ण नहीं हो पाती है। अगर पूर्ण चंद्रग्रहण के बारे में जानें तो इसमें पृथ्वी की पूरी छाया चंद्रमा को पूरी तरह से कवर कर लेती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें