14 मार्च होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, सूर्य और चंद्रमा की ये दोनों घटनाएं इस दिन
- 14 मार्च होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, इस ग्रहण सूतक लगेगा या नहीं?
- फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होलिका दहन के एक दिन बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है। दरअसल 14 मार्च को भी पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में इस ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं और भारत में क्या स्थिति रहेगी यहां जानें

फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होलिका दहन के एक दिन बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है। दरअसल 14 मार्च को भी पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन और चंद्र ग्रहण दोनों एक दिन पड़ रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन 14 मार्च को होगा और इसी समय चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूर्य इस बार गुरु की राशि मीन में जा रहे हैं। इस राशि में मार्च में शनि भी आ जाएंगे। आपको बता दें कि यह चंद्रग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के सूतक काल पर विचार किया जाना बहुत जरूरी है। चंद्र ग्रहणके दौरान चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। इस तरह एक ही तारीख में दो बड़े ग्रहों से जुड़ी घटनाएं हो रही हैं।
चंद्रग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं
आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। जो ग्रहण जिस देश में नहीं दिखता तो उसका प्रभाव वहां नहीं माना जाता। इस प्रकार होली पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का कोई असर भारत में धार्मिक तौर पर नहीं होगा। हालांकि विभिन्न राशियों पर इसका असर हो सकता है।
होली कब है, होली का शुभ मुहूर्त
इस साल 13 मार्च को पूर्णिमा तिथि है, सुबह 10:36 बजे भद्रा काल शुरू हो जाएगा। इसी दिन होलिका का पूजन रात में होलिका दहन भद्रा के समाप्त होने के बाद 11.28 पर किया जाएगा। आपको बता दें कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10:36 बजे होगी। इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12:35 बजे होगा। इसलिए दोनों दिन पूर्णिमा तिथि का मान रहेगा। लेकिन होलिका दहन पूर्णिमा की शाम को हो रहा है, इसलिए 13 मार्च को होलिा दहन होगा।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11.30 से देर रात 12:35 बजे तक
भद्रा काल 10:36 बजे से रात 11:28 बजे तक भद्रा काल रहेगा। इस बार मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।