Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra grahan date and time in india and super harvest moon lunar eclipse september

Lunar eclispe 2024: सितंबर में लगेगा चंद्रग्रहण, सुपर हारवेस्ट मून का नजारा भी होगा खास

Chandra grahan date and time in india इस बार पितृपक्ष में लगने वाला चंद्र ग्रहण बहुत खास होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण तो होगा ही साथ ही सुपर हारवेस्ट मून भी होगा। नासा की वेबसाइट के अनुसार 18 सितंबर को आंशिंक सूर्य ग्रहण लगेगा

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 Sep 2024 07:36 AM
share Share

इस बार पितृपक्ष में लगने वाला चंद्र ग्रहण बहुत खास होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण तो होगा ही साथ ही सुपर हारवेस्ट मून भी होगा। नासा की वेबसाइट के अनुसार 18 सितंबर को आंशिंक सूर्य ग्रहण लगेगा, जो अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। हिन्दु पंचांग के अनुसार इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा। यह चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार, सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट का होगा। यह चंद्रग्रहण कुल 4 घंटे 4 मिनट तक रहेगा।

क्या होता है सुपर हारवेस्ट मून

सुपर मून के बारे में तो आप सभी जानते हैं। सुपरमून का मतलब होता है जब चंद्रमा धरती के सबसे करीब के प्वाइंट पर होता है। धरती के करीब होने के कारण यह बड़ा और ब्राइट लगता है। हारवेस्ट मून की वजह से चंद्रमा की रोशनी बेहद खास लगती है। हारवेस्ट मून शरद विषुव के सबसे करीब की पूर्णिमा का चांद है। जो इस बार 18 सितंबर को है। इस दिन नासा के अनुसार, यह नाम बिजली से पहले के समय से लिया गया है, जब किसान देर शाम तक अपनी फसल काटने के लिए चांद की रोशनी पर निर्भर रहते थे ।

कैसे लगता है आंशिक चंद्रग्रहण

सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के अपूर्ण संरेखण के परिणामस्वरूप चंद्रमा पृथ्वी की छाया के केवल एक भाग से होकर गुजरता है। छाया बढ़ती है और चंद्रमा को पूरी तरह से ढके बिना ही पीछे हट जाती है।

सूतक भारत में नहीं
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा। इस दिन श्राद्धकर्म अपने समय पर होंगे। इसके अलावा मंदिरों के कपाट भी खुले रहेंगे और पूजा पाठ अपने समय के अनुसार होगा। इस दिन पूर्णिमा व्रत का दान और पूजन भी किया जाएगा।

 

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें