Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti You should never tell your sorrows and pains to these 5 people problems may increase

चाणक्य नीति: इन 5 लोगों को कभी नहीं बताने चाहिए अपने दुख-दर्द, बढ़ सकती है परेशानी

  • Chanakya niti: चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के तमाम पहलुओं का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि कुछ लोगों के सामने अपने दुख-दर्द नहीं शेयर करने चाहिए। आप भी जानें इनके बारे में-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीमTue, 16 July 2024 11:32 PM
share Share

Chanakya niti: कहावत है कि दुख बांटने से कम होता है और सुख बांटने से बढ़ता है। लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में कुछ दुख ऐसे होते हैं, जिन्हें किसी के साथ नहीं बांटने चाहिए। कहा जाता है कि कुछ लोगों को दुख बताने से परेशानी और तकलीफ बढ़ती है। आप भी जान लें किन लोगों के साथ अपने दुख-दर्द नहीं शेयर करने चाहिए-

1. सभी लोगों के दोस्त बनने वाले- चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों के साथ अपनी बातों को शेयर नहीं करना चाहिए जो हर किसी के दोस्त बन जाते हैं। ऐसे लोग वक्त आने पर दूसरों के सामने आपके दुख शेयर कर सकते हैं। इसलिए बनावटी मित्रता रखने वाले लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

2. हर बात का मजाक बनाने वाले- चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए जो हर बात का मजाक बनाते हैं। ऐसे लोग आपके दुख भी दूसरों के सामने बताकर मजाक उड़ा सकते हैं।

3. स्वार्थी लोग- चाणक्य का कहना है कि स्वार्थी या मतलबी लोगों के सामने अपने दुख नहीं बताने चाहिए। ये लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने से नहीं कतराते हैं। कहा जाता है कि मतलबी लोग दूसरों के दुख को कम समझ पाते हैं।

4. दूसरों से चिढ़ने वाले- चाणक्य नीति कहती है कि जो लोग दूसरे से जलन करते हैं या चिढ़ते हैं ऐसे लोगों को अपने दुख-दर्द नहीं बताने चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि समय आने पर ये अपना व्यवहार बदल देते हैं और दूसरों के सामने लोगों की बातों का उपहास उड़ाते हैं।

5. बिना सोचे बोलने वाले- अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत ज्यादा बोलने वाले लोग कुछ भी बोल देते हैं, इसका पछतावा बाद में होता है। इसलिए बिना सोचे-समझे बोलने वाले लोगों को अपनी बातें शेयर करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये लोग किसी के सामने आपकी बातें बता सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें