Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti to remove career obstacles

Chanakya Niti :इन आदतों से करियर की बाधाएं होंगी दूर, खूब करेंगे तरक्की

  • सफलता की राह पर आगे बढ़ने और करियर में तरक्की के लिए आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए कुछ को बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन बातों को ध्यान रखने से हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 15 June 2024 01:24 PM
share Share

Chanakya Niti : जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलुओं में सफलता हासिल करने के लिए आचार्य चाणक्य द्वारा बताए नियमों और आदतों को अपनाने से जीवन के हर कष्ट और बाधा से मुक्ति पाई जा सकती है। मान्यता है कि चाणक्य नीति के अनुसार किए गए कार्यों से करियर की बाधाएं दूर होती है और हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलते हैं। वहीं, व्यक्ति की कुछ बुरी आदतें तरक्की की राह में आने वाली अड़चनों का कारण बन सकती है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जल्दी सफलता हासिल करने के लिए कई जरूरी बातों को बताया है। आइए जानते हैं किन आदतों से हर कार्य में अपार सफलता हासिल की जा सकती है?

स्वभाव : व्यक्ति को अच्छे-बुरे किसी भी स्थिति में अपने स्वभाव में बदलाव नहीं लाना चाहिए। लोगों का सम्मान करें। दूसरों से हमेशा अच्छा बर्ताव करें। अपने से बड़ों की बातों को ज्यादा अहमियत दें। बुजुर्गों का अपमान न करें। इससे करियर की बाधाएं दूर होंगी और जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल की जा सकती है।

होशियारी : कभी भी दूसरों के बारे में नकारात्मक न सोचें। लेकिन आपके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है? इस बात पर जरूर ध्यान दें। कई बार जरूरत से ज्यादा अच्छा होने पर लोग आपको बेवकूफ समझ सकते हैं। लोग अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहें। लेकिन समझदार और चालाक भी जरूर बनें।

महत्वकांक्षी : सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अपने लक्ष्यों के प्रति महत्वकांक्षी होना चाहिए और कामयाबी हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए। इससे सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

कर्म : अपना स्वभाव हमेशा अच्छा रखें। मान्यता है कि व्यक्ति को उसके कर्मों के वजह से समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। इसलिए अच्छे कर्म करें। दूसरों के बारे में जाने-अनजाने भी नकारात्मक न सोचें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। इससे आपको कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलेगा और हर कार्य में सफलता अर्जित करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें