Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़chanakya niti quotes vichar updesh things to remember in life

Chanakya Niti : हर व्यक्ति को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

  • Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने सही तरह से जीवन जीने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Sep 2024 09:05 AM
share Share

Chanakya Niti :  आचार्य चाणक्य ने सही तरह से जीवन जीने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा। आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में शामिल है। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए…

समय का ध्यान रखें

हर व्यक्ति को समय का ध्यान रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार समय बहुत अधिक बलवान होता है। समय के साथ चलने वाले लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

धन की बचत जरूरी है

धन की बचत करना बहुत जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार विपरित परिस्थितियों में धन की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए व्यक्ति को हमेशा धन बचाकर रखना चाहिए।

अपने गुरु को माता- पिता के समान सम्मान दें

आचार्य चाणक्य के अनुसार गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। हर व्यक्ति को अपने गुरुजी का भी सम्मान माता- पिता के समान ही करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में गुरु का बहुत बड़ा योगदान होता है। 

माता- पिता का सम्मान करें

माता- पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है। हर व्यक्ति को अपने माता- पिता का सम्मान करना चाहिए। जो व्यक्ति माता- पिता का सम्मान नहीं करता है, उसे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें