Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti : quotes vichar updesh habits to be successful in life

चाणक्य नीति : जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपना लें ये आदतें

  • आज के समय में भी लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ आदतों अपना लेने से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो सकता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 Sep 2024 08:46 AM
share Share

आचार्य चाणक्य की नीतियां अंधेरे में दीपक का काम करती हैं। इन नीतियों का पालन कर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सुखमय बनाने के लिए चाणक्य नीति में कई बातों का जिक्र किया है। आज के समय में भी लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ आदतों अपना लेने से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो सकता है। आइए जानते हैं सुखमय जीवन के लिए किन अच्छी आदतों को अपना लेना चाहिए….

हमेशा सच बोलें

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए। जो व्यक्ति झूठ बोलता है वो किसी बढ़ी समस्या में भी फंस सकता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को झूठ बोलने से कुछ समय के लिए तो लाभ हो सकता है, लेकिन समय आने पर उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए हमेशा सच बोलना चाहिए।

दूसरों की कमियां निकालने की जगह अपनी कमियों को करें दूर

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपनी कमियों को दूर करना चाहिए। दूसरों की कमियां निकालने से बेहतर है अपनी कमियों को दूर करें। कई लोगों की आदत होती है कि वो हमेशा दूसरों की कमियां निकालते रहते हैं। दूसरों की कमियां निकालने वाला व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता है। अगर आप अपनी कमियां निकालने लगेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

धन का सही उपयोग करने की आदत डाल लें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन का हमेशा सही इस्तेमाल होना चाहिए। धन का सही इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। धन का गलत प्रयोग करने वाले व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें