Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti : quotes vichar thoughts always respect your mother father

चाणक्य नीति : माता-पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में होता है सफल

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने माता- पिता का सम्मान करना चाहिए। माता-पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Sep 2024 12:20 PM
share Share

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कई बातें बताईं हैं। जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने माता- पिता का सम्मान करना चाहिए। माता-पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। 

माता-पिता की सेवा करने से मिलता है पुण्य

माता-पिता की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति माता- पिता की सेवा करता है, उसका जीवन सुखों से भर जाता है। 

माता-पिता से ऊंची आवाज में न करें बात

माता- पिता से ऊंची आवाज में बात करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं कर सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार माता-पिता से ऊंची आवाज में बात करने वाला व्यक्ति पापी कहलता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को बोलने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लेना चाहिए। एक बार कह हुए शब्दों को वापस नहीं लिया जा सकता है, इसलिए बोलने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार करें। आचार्य चाणक्य के अनुसार माता- पिता से हमेशा प्रेम से बात करनी चाहिए। माता- पिता से प्रेम से बात न करने वाले व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्रोध न करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि माता-पिता भगवान के समान हैं। इस रिश्ते में क्रोध की कोई जगह नहीं है। क्रोध किसी भी रिश्ते को समाप्त कर सकता है। क्रोध करने से परिवार का माहौल खराब हो जाता है।

माता-पिता से झूठ न बोलें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि माता-पिता से कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ किसी भी रिश्ते को पल भर में तोड़ सकता है। झूठ की वजह से रिश्ते में कड़ावहट आने लगती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें