Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti quotes : thoughts suvichar about happy life tips upay

चाणक्य नीति: इन लोगों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन के मामले में होते हैं भाग्यशाली

  • भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकते हैं।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमMon, 29 July 2024 07:45 PM
share Share

भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकते हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा था। आइए जानते हैं,  मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति में किन आदतों का होना है जरूरी-

धन की बचत करें- आचार्य चाणक्य के अनुसार धन की बचत करना बहुत जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार विपरित परिस्थितियों में धन की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए व्यक्ति को हमेशा धन बचाकर रखना चाहिए। 

समय की कीमत- आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को समय का ध्यान रखना चाहिए। समय बहुत अधिक बलवान होता है। समय के साथ चलने वाले लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

स्वभाव- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को उसका स्वभाव ही धनवान बनाता है। इसलिए हर किसी को अपने स्वभाव में विनम्रता लानी चाहिए। विनम्र व्यक्ति हर किसी का प्रिय होता है। ऐसे लोगों को हर जगह मान-सम्मान मिलता है। विनम्रता को एक श्रेष्ठ गुण माना गया है।

पॉजिटिविटी- चाणक्य के अनुसार, जीवन में सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति का सकारात्मक होना जरूरी है। जो लोग नकारात्मकता से घिरे रहते हैं, उनके जीवन में तनाव, कलह और विवाद हमेशा बना रहता है। नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

अपने गुरु को माता- पिता के समान सम्मान देने वाले व्यक्ति होते हैं सफल- किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में गुरु का बहुत बड़ा योगदान होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है।हर व्यक्ति को अपने गुरुजी का भी सम्मान माता- पिता के समान ही करना चाहिए।

अगला लेखऐप पर पढ़ें