Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti maa Lakshmi herself comes and resides at such a place

चाणक्य नीति: ऐसे स्थान पर मां लक्ष्मी स्वयं आकर करती हैं निवास

  • Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से नीति शास्त्र में बताया है कि किन स्थानों पर मां लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करती हैं। पढ़ें चाणक्य नीति-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 02:11 PM
share Share

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने एक ग्रंथ की रचना की है, जिसे चाणक्य नीति कहा जाता है। नीति शास्त्र में वर्णित नीतियों का पालन करने से कई मुश्किलों का आसानी से सामना किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि मूर्खों से उचित दूरी रखने वाले और परिवार में प्रेम होने वाले स्थानों पर मां लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करती हैं। पढ़ें नीति शास्त्र में वर्णित श्लोक व उसका अर्थ जिसमें बताया गया है कि किन स्थानों पर मां लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करती हैं-

श्लोक- मूर्खा यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसञ्चितम्। दाम्पत्ये कलहो नास्ति तत्र श्री: स्वयमागता॥

नीति शास्त्र में वर्णित श्लोक का अर्थ है- जहां मूर्खों की पूजा नहीं होती, जहां अन्न आदि काफी मात्रा में इकट्ठे रहते हैं, अन्न का एक दाना भी व्यर्थ नहीं फेंका जाता है। जहां पति-पत्नी में किसी प्रकार की कलह, लड़ाई-झगड़ा नहीं होता, ऐसे स्थान पर मां लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करने लगती हैं।

चाणक्य के अनुसार इस श्लोक का अर्थ है कि जो लोग देश अथवा देशवासी, मूर्ख लोगों की बजाय गुणवानों का आदर-सम्मान करते हैं, अपने गोदामों में अच्छी तरह से अन्न का संग्रह करके रखते हैं, जहां के लोगों में घर-गृहस्थी में लड़ाई-झगड़े नहीं होते, मतभेद नहीं होते, उन लोगों की संपत्ति बढ़ती है।

चाणक्य का मानना है कि जो लोग मूर्खों को ज्यादा महत्व देते हैं, उनकी सेवा करते हैं, वे कभी सफलता प्राप्त नहीं करते हैं। वे जीवन में हमेशा दुखी रहते हैं। जहां धन-धान्य का अपमान किया जाता है, उसे संग्रहित नहीं किया जाता है। जिस घर में पति-पत्नी आपस में छोटी-मोटी बातों पर लड़ाई करते रहते हैं यानी जिस घर में क्लेश होता रहता है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। परिवार में प्यार या प्रेम बनाए रखें, तभी जीवन खुशहाल हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें