Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Capricorn Horoscope Today 26 August 2024 aaj ka makar rashifal daily future predictions

मकर राशिफल 26 अगस्त : पार्टनर के साथ स्पेंड करेंगे क्वालिटी टाइम, नए कार्यों की मिलेगी जिम्मेदारी

  • Aaj ka Makar Rashifal Horoscope Future Predictions,Capricorn Horoscope: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जात है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Aug 2024 12:49 AM
share Share

Capricorn Horoscope, मकर राशिफल, 26 अगस्त 2024 : पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। 

लव राशिफल : सिंगल जातकों की आज अचानक से किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह साथी से रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। रिश्ते की नई शुरुआत होगी। चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें। साथी से अपने इमोशन्स खुलकर व्यक्त करें। मैरिड लोगों के रिश्तों में खुशहाली आएगी। कुछ लोगों की एक्स-लवर से मुलाकात होगी। जिसके सकारात्मक और नकरात्मक दोनों परिणाम मिल सकते हैं। 

करियर राशिफल : विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए पार्टनरशिप के साथ बिजनेस करने का अवसर मिलेगा। टैक्स से जुड़े मामलों को समझदारी से हैंडल करें। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नई चैलेंजिंग टास्क मिलेंगे। 

आर्थिक राशिफल :  दिन की शुरुआत में आर्थिक मामलों में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी। कुछ लोगों को कर्ज चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज स्टॉक मार्केट, ट्रेड या जोखिम भरे बिजनेस में इनवेस्ट करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ जातकों को करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली और मेंटली फिट रहने की कोशिश करें। कुछ लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें।  रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें