Hindi Newsधर्म न्यूज़cancer horoscope today kark rashi ka rashifal 6 february 2025 daily future prediction

कर्क राशिफल 6 फरवरी : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Cancer Horoscope Today Kark rashi rashifal 6 February 2025: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयWed, 5 Feb 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
कर्क राशिफल 6 फरवरी : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Cancer Daily Horoscope, कर्क राशिफल 6 फरवरी 2025 : काम में अगर कोई दिक्कत है, तो सेंसिबल तरीके से उनसे बाहर आएं। आपको आर्थिक इश्यू आज खर्च पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं, वरना आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज ईगो को छोड़ दें और काम में किसी भी प्रकार का समझौता न करें। आज हेल्थ अच्छी है। आज कुछ आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन आपको खर्च पर लगाम लगानी होगी। आज लवअफेयर में अपने पार्टनर की पसंद देखें।

लव राशिफल- आज लव अफेयर को थोड़ा गंभीरता से लें, अपने पार्टनर के विचारों को अहमियत दें। आपका कम्युनिकेशन आज बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है, आज चीजों को सही करने के लिए अपना समय दें, खासकर जो पहले आपने चीजें खराब की हुई हैं। आज आपके रोमांस के सितारे मजबूत हैं, इसलिए आप अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहना चाहिए और किसी और अफेयर में नहीं पड़ना चाहिए।

करियर राशिफल- आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ में एक अनचाहा प्रोजेक्ट और जिम्मेदारी आपका मिल सकती है। इस मौके को ऐसे लें कि यह आपको अपने स्किल्स और क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिला है। आपकी इनोवेटिव सोच आपकी बड़ी संपत्ति है। दूसरे भी आपकी क्षमता देखेंगे कि आप चुनौतियों का किस तरह सामना करते हैं। आज प्रोएक्टिव बनें और अपने आइडियाज देने में बिल्कुल भी न शर्माएं।

आर्थिक राशिफल- आज कोई बड़ा आर्थिक मामला सामने नहीं आएगा। पिछले निवेश आपको अच्छा रिटर्न देंगे, लेकिन अभी स्टॉक मार्केट में निवेश को लेकर सावधान रहें। बिजनेसमैन अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने को लेकर पूरा भरोसा रखें, यहां तक कि आप विदेश में भी बिजनेस फैला सकते हैं। कुछ महिलाए ऑफिस में किसी सेलिब्रेशन के लिए पैसे खर्च करेंगी।

स्वास्थ्य राशिफल- आज आपकी हेल्थ अच्छी है, इसलिए आज अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। शाम के समय ड्राइव करते समय एकस्ट्रा सावधान रहें। गर्भवती महिलाओं को कोई भारी सामान आज उठाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आज कोई बड़ा हेल्थ इश्यू आपको परेशान नहीं करेगा।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 6 फरवरी : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 फरवरी का दिन?
ये भी पढ़ें:वृषभ राशिफल : 6 फरवरी का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
अगला लेखऐप पर पढ़ें