कर्क राशिफल 25 फरवरी : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Cancer Horoscope Today Kark rashi rashifal 25 February 2025: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Cancer Daily Horoscope, कर्क राशिफल 25 फरवरी 2025 : पर्सनल लाइफ में ज्यादा तनाव न लें। ऑफिस में अपनी काबिलियत को साबित करने के लिए नए कार्य की जिम्मेदारी लें। इस सप्ताह ज्यादा बड़ी मेडिकल प्रॉब्लम नहीं रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लव राशिफल : भावुक होने से बचें। रिलेशनशिप में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी, लेकिन आप परेशानियों को कम करने का रास्ता निकाल लेंगे। आज का दिन भविष्य से जुड़े फैसले लेने के लिए अच्छा है। ऑफिस रोमांस से बचें। इससे आपको पारिवारिक जीवन में समझौता करना पड़ सकता है। तुला राशि के सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आप अपने इमोशन्स को खुलकर प्रेमी से शेयर कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करें कि आप दोनों में कम्युनिकेशन को लेकर कोई समस्या नहीं है।
करियर राशिफल : आज जॉब स्विच करने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको नई जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आईटी प्रोफेशनल्स को विदेशी क्लाइंट के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। क्लाइंट को हैंडल करते समय अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल का इस्तेमाल करें। आज आप जॉब के सिलसिले में विदेश भी जा सकते हैं। आज नए पार्टनरशिप के साथ बिजनेस की शुरुआत न करें।
आर्थिक राशिफल : धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आपको लग्जरी आइटम्स पर बड़े अमाउंट में पैसे खर्च नहीं करना चाहिए। आप घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं, लेकिन प्रॉपर्टी या वाहन न खरीदें। दोस्तों को ज्यादा पैसे उधार न दें। इससे वापस मिलने में विवाद हो सकता है। बिजनेसमेन प्रमोटर्स से फंड कलेक्ट कर सकते हैं। इससे भविष्य में व्यापार में विस्तार करने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य राशिफल : मेंटल स्ट्रेस के चलते स्वास्थ्य को प्रभावित न होने दें। आज आपको दृष्टि से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। कुछ बच्चे चश्मा पहनना शुरू कर सकते हैं। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, तो दवाओं के बजाए प्राकृतिक तरीकों से इसे दूर करने की कोशिश करें। पार्क में जाएं और प्रकृति के साथ कुछ पल बिताएं। कर्क राशि के सीनियर्स यह सुनिश्चित करें कि वह दवाएं टाइम पर ले रहे हैं।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।