Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़cancer horoscope today kark rashi ka rashifal 16 september 2024 daily future predictions

Cancer Horoscope Today : 16 सितंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

  • Cancer Horoscope Today Kark rashi rashifal 16 September 2024 : कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयMon, 16 Sep 2024 02:59 AM
share Share

Cancer Daily Horoscope, कर्क राशिफल 16 सितंबर 2024: आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रिश्तों में ईमानदार रहें। इससे आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कार्यों की नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। होशियारी से धन खर्च करें। 

लव राशिफल : लव लाइफ की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाएं। धैर्य और शांत दिमाग से सभी फैसले लें। साथी से अतीत को लेकर ज्यादा बातचीत न करें। रिलेशनशिप में साथी के विचारों का सम्मान करें। आज पार्टनर से ऐसी कोई बात न शेयर करें, जिससे रिश्तों में इनसिक्योरिटी बढ़े। रिश्तों में प्यार और उत्साह बरकरार रखने के लिए एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।

करियर राशिफल : आज आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बिजनेसमेन को अभी नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां आएंगी। नए इनोवेटिव आइडियाज की कमी महसूस होगी। परफॉर्मेंस में गिरावट आएगी। सीनियर्स के साथ मींटिग में अपने आइडियाज को बड़ी सावधानी से शेयर करें। 

आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी से फैसले लें। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। अचानक से खर्चों की अधिकता बढ़ सकती है। इसलिए मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने के लिए धन बचत जरूर करें। कर्क राशि की महिलाएं आज नई ज्वेलरी खरीद सकती हैं। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए फंड मिल सकता है। आज आप घर की मरम्मत कराने या नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल होने से बचें। कर्क राशि के सीनियर्स को आज बोन्स, चेस्ट या लंग से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नेगेटिविटी से दूर रहें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपनी डाइट पर ध्यान दें। स्मोकिंग और एल्कोहल के सेवन से बचें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें