कर्क राशिफल 8 फरवरी : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 फरवरी का दिन? पढ़ें राशिफल
- Cancer Horoscope Today Kark rashifal 8 February 2025: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Cancer Daily Horoscope,कर्क राशिफल 8 फरवरी 2025: लव लाइफ में खुश रहने के विकल्पों की तलाश करें। ऑफिस में चुनौतियां बढ़ेंगी, लेकिन आप इसे सुलझा लेंगे। आर्थिक और स्वास्थ्य के मामलों में दिन अच्छा है। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं कर्क राशि का विस्तृत राशिफल...
कर्क लव राशिफल : बहस से बचें और हमेशा पार्टनर की फीलिंग्स को स्वीकार करने की इच्छा रखें। आज यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। आपको साथी से अपने इमोशन्स व्यक्त करना चाहिए। आपको साथी से बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर भी खास ध्यान देना चाहिए। इसका लाइफ पार्टनर अलग अर्थ निकाल सकते हैं। जिससे दोपहर के बाद रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. कुछ लव रिलेशनशिप को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। शादी-विवाह के बारे में चर्चा करने के लिए भी शुभ दिन है।
कर्क करियर राशिफल : ऑफिस पॉलिटिक्स के शिकार न हों। सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखें। हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, एनिमेशन और ऑर्किटेक्चर प्रोफेशनल्स को विदेश जाने के मौके मिलेंगे। जो लोग म्युजिक और एक्टिंग जैसे क्रिएटिव फील्ड में हैं। वह करियर में तरक्की की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत पड़ सकती है। इंटरव्यू में शामिल होने वाली फीमेल्स को ऑफर लेटर मिल सकता है। नए ट्रेडर्स को अथॉरिटी को हैंडल करते समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क आर्थिक राशिफल : छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं हो सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों से आर्थिक मामलों में विवाद हो सकता है। हालांकि, कुछ जातक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं। आप घर मरम्मत कराने का भी प्लान बना सकते हैं। कुछ फीमेल्स को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। आपको विदेश में पढ़ रहे बच्चे के खर्चों के लिए धन की जरूरत पड़ सकती है।
कर्क हेल्थ राशिफल : फिसलने वाली जगहों पर चलते समय सतर्क रहें। आपका संतुलन बिगड़ सकता है। सुनिश्चित करें कि आप दवाएं खाना नहीं भूलते हैं और लंबी दूरी की यात्रा पर मेडिकल किट साथ ले जाते हैं। बाल झड़ने या दृष्टि से जुड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों को ओरल हेल्थ इश्यूज हो सकती हैं। वहीं फीमेल्स को माइग्रेन की प्रॉब्लम हो सकती है। कुछ जातकों को थकान महसूस हो सकता है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।