Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Cancer horoscope Today 6 September 2024 kark rashi ka rashifal future prediction

कर्क राशिफल 6 सितंबर: वित्त और सेहत दोनों अच्छे, आज गॉसिप फैलाने वालों से बचें

  • Cancer Horoscope Today Kark rashi rashifal 06 September 2024 : कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है। जानें डॉ. जेएन पांडे से आज का कर्क राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Sep 2024 07:58 PM
share Share

कर्क राशिफल 6 सितंबर 2024: आज बिना किसी शर्त प्यार लुटाएं इसका असर आज रिलेशनशिप पर दिखेगा। आपका ऑफिस लाइफ परेशानियों से फ्री है। धन और सेहत दोनों पॉजिटिव हैं। रिलेशनशिप में सेंसटिव रहें और आज लवर की आकांक्षाओं पर विचार करें। प्रोफेशनल सक्सेज आज अच्छे स्वास्थ्य और धन से जुड़ी है। एक उचित फाइनेंशियल प्लान की खोज करें और आज स्मार्ट इंवेस्टमेंट को प्रायोरिटी दें। जानें डॉ. जेएन पांडे से आज का कर्क राशिफल-

कर्क लव राशिफल- लवर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और इससे बॉन्डिंग मजबूत होगी। अतीत में न जाएं जिससे आपके लवर के इमोशन्स को ठेस पहुंच सकती है। आज आप दोनों को पर्सनल और प्रोफेशनल प्रयासों में एक-दूसरे का सपोर्ट करने की जरूरत है। अपने लवर की डिमांड के प्रति सेंसटिव रहें। आपका वैवाहिक बंधन भी मजबूत होना चाहिए। लेडीज जातक आज प्रेग्नेंट हो सकती हैं। सिंगल लेडीज को भी आज एक से ज्यादा प्रपोजल मिलेंगे। लेकिन किसी भी कमिटमेंट को बनाने से पहले अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि गलत रिश्ते में पड़ने की संभावना भी ज्यादा है।

कर्क करियर राशिफल- जॉब पर फोकस बनाएं। आपके कमिटमेंट आज अच्छे रिजल्ट देंगे। गॉसिप फैलाने वालों से बचें। आपको ऑफिस पर अनुशासन भी बनाए रखना चाहिए जिससे आपको उम्मीदों पर खरा उतरने में मदद मिलेगी। आपके नौकरी बदलने की संभावना भी ज्यादा है। विदेशी यूनिवर्सिटी में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलने की उम्मीद ज्यादा है। बिजनेसमैन नई पार्टनरशिप डील पर साइन करेंगे जिससे फंड जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

कर्क आर्थिक राशिफल- आज धन का आगमन हो रहा है और पिछले दिनों की आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। पिछला निवेश आपको फंड जोड़ने में हेल्प करेगा। आज आप स्टॉक, व्यापार और सट्टा व्यवसाय में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। कुछ लेडीजदिन के दूसरे भाग में घर या वाहन खरीद सकती हैं। व्यवसाय के लिहाज से भी आपका दिन अच्छा रहेगा।

कर्क सेहत राशिफल-सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। आज ऑफिस और पर्सनल लाइफ में बैलेंस रखें।। परिवार के साथ ज्यादा टाइम बिताएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी। खूब पानी पिएं और फलों, मेवों और सब्जियों से भरपूर बैलेंस्ड डाइट लें। जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें आराम करना चाहिए। ध्यान रखें कि ट्रैवल करते समय एक मेडिकल किट हमेशा आपके साथ हो।

अगला लेखऐप पर पढ़ें