Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Cancer Horoscope Today 19 September 2024

कर्क राशिफल 19 सितंबर: कोई कलीग आपके खिलाफ रच सकता है साजिश, पास आएगा पैसा

  • Cancer Horoscope Today Kark rashi rashifal 19 September 2024 : कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेयWed, 18 Sep 2024 06:33 PM
share Share

कर्क राशिफल 19 सितंबर 2024: ऑफिस में प्रोडक्टिव मोड में आएं और सबसे अच्छे रिजल्ट प्रदान करें। रिलेशनशिप में मौजूद परेशानी को दूर करें और साथ में ज्यादा समय बिताएं। पैसों को बुद्धिमानी से इस्तेमाल करें। सुनिश्चित करें कि आप ऑफिस और लव दोनों की उम्मीदों पर खरे उतरें। धन और स्वास्थ्य दोनों आपके पक्ष में रहेंगे। बेहतर कल के लिए आप भी स्मार्ट निवेश ऑप्शन में भाग्य आजमाएं।

कर्क लव राशिफल- लव अफेयर में कोई बड़ी परेशानी नही आएगी।। हर पर्सनल और प्रोफेशनल कोशिश में पार्टनर का साथ दें। अपने लवर के साथ समय बिताते समय संयमित रहें और आप डिनर और लॉन्ग नाइट ड्राइव से भरी एक रोमांटिक शाम की प्लानिंग भी बना सकते हैं। जो लोग लव अफेयर को नेक्स्ट लेवर पर ले जाने की इच्छा रखते हैं, वे अपने माता-पिता से मंजूरी के लिए बात कर सकते हैं। बाहरी दखलंदाजी से सतर्क रहें जो लव अफेयर्स को पटरी से उतार सकता है। शादीशुदा महिलाओं को अपने ससुराल वालों या जीवनसाथी के भाई-बहनों से छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है।

कर्क करियर राशिफल- ऑफिस की पॉलिटिक्स के रूप में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। कोई कलीग आपके खिलाफ साजिश रच सकता है जिसका असर आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी पड़ सकता है। जो लोग एविएशन, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन, पब्लिशिंग, हॉस्पिटैलिटी और बायोकैमिस्ट्री के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन पूरी तरह से बिजी रहेगा, जहां तर्क और आलोचनाएं भी प्रोडक्टिविटी पर असर डालेंगी। काम से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं और जो लोग बैंकिंग, फाइनेंस और अकाउंटिंग फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें हिसाब-किताब करते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क आर्थिक राशिफल- आज आपको धन का अच्छा आगमन देखने को मिलेगा। जैसे ही पैसा आएगा, आप लंबे समय से संजोए कई सपने पूरे कर सकते हैं। आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन भी खरीद सकते हैं। दिन का दूसरा भाग दान में धन दान करने के लिए अच्छा है। जो लोग स्टॉक, व्यापार और सट्टा कारोबार में निवेश करते हैं उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा।

कर्क सेहत राशिफल- आज आप सभी बड़ी बीमारियों से फ्री रहने वाले हैं। एक हेल्दी मेन्यू पर टिके रहें जिसमें ज्यादा पत्तेदार सब्जियां और फल शामिल हों। कुछ बच्चों को कोहनी में दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा करते समय एक मेडिकल किट हमेशा आपके साथ रहे, इस बात का ध्यान रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें