Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Uday August 2024 Rashifal mercury progress in cancer horoscope will give benefits to these zodiacs

24 दिन के बाद उदित बुध इन राशियों का चमकाएंगे किस्मत,अचानक से होगा धन लाभ

  • Budh Gochar Rashifal August 2024 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, अगस्त महीने के आखिर में बुध ग्रह उदित होकर कुछ राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानMon, 12 Aug 2024 11:52 PM
share Share

Mercury Transit Horoscope August 2024 : ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और ज्ञान का कारक ग्रह माना गया है। अगस्त महीने की 4 तारीख को ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में अस्त हो चुके हैं। वहीं, 5 अगस्त 2024 से बुध ग्रह वक्री अवस्था में भी हैं और 29 अगस्त तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, वक्री बुध 28 अगस्त 2024 को बुधवार के दिन सुबह 04 बजकर 57 मिनट पर कर्क राशि में उदित हो जाएंगे। जिसका सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कर्क राशि में बुध वक्री होकर कुछ राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। करियर की बाधाएं समाप्त करेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे और जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा दिलाएंगे। आइए जानते हैं उदित बुध किन राशियों का चमकाएंगे भाग्य...

मिथुन राशि :

वाणी में सौम्यता आएगी।

धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

बिजनेस में बहुत फायदा होगा।

अचानक से धन लाभ होगा।

धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि :

कारोबार में मुनाफा होगा।

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धन लाभ के नए मौके मिलेंगे।

नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन होगा।

उन्नति के कई शानदार मौके मिलेंगे।

नई जॉब का ऑफर मिलेगा।

आमदनी के नए सोर्स बनेंगे।

मकर राशि :

उदित बुध किस्मत चमका देंगे।

विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी।

पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा।

करियर में बड़ी सफलता मिलेगी।

वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें