Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Banke bihari mandir janmashtami time table pooja bhog arti time

जन्माष्टमी के दिन बांकेबिहारी मंदिर में क्या रहेगा शेडयूल, जानें राजभोग, आरती का समय

janmashtami kab hai Banke bihari mandir श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विख्यात प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती को लेकर समय सारिणी सोमवार को जारी कर दी गई।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, वृंदावनTue, 13 Aug 2024 08:04 AM
share Share

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विख्यात प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती को लेकर समय सारिणी सोमवार को जारी कर दी गई। मंदिर के प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा गौरव सिंह द्वारा जारी जन्माष्टमी उत्सव की समय सारिणी के अनुसार 27 अगस्त को मंदिर के पट सुबह 7.45 से 12 बजे तक खुलेंगे। जिसके तहत 7.55 बजे श्रृंगार आरती, 11.55 पर राजभोग आरती, 12 बजे छींटा देकर पर्दा बंद हो जाएगा।

 शाम की बेला में 5.30 से 9.30 तक दर्शन होंगे। जिसमें 9.25 पर शयनभोग आरती, 9.30 पर छींटा देकर पर्दा बंद होगा और 12 बजे मध्य रात्रि में आराध्य ठाकुरजी महाभिषेक सम्पन्न होगा। 28 अगस्त को रात 1.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, 1. 55 बजे मंगला आरती होगी। 2 बजे पर्दा बंद हो जाएगा। मंगला आरती के पश्चात 2 बजे से 5.30 बजे तक दर्शन कराए जाएंगे। सुबह 7.45 से दोपहर 12 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शनार्थ आने वाले सभी भक्तों से जारी समय सारिणी के अनुसार ही दर्शन के लिए आने की अपील की है।

भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार 26 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। महायोगी श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में मतभेद है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर, इस्कॉन समेत ब्रज के देवालयों में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्मटी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। बांके बिहारी मंदिर उदया तिथि का भी समय अलग मान रहा है। ऐसे में भक्तों में भ्रम की स्थिति है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें