Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़August Monthly Horoscope 2024 Masik Rashifal August lucky Zodiac Signs bhavishyafal

अगस्त मासिक राशिफल: कैसा रहेगा इन 5 राशियों का हाल

  • August Monthly Horoscope 2024: अगस्त में सूर्य, बुध समेत कई बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। ग्रहों की स्थिति में बदलाव कुछ राशि वालों के जीवन में अच्छे परिणाम लाएगा। जानें अगस्त का महीना किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दु‍स्तान टीमFri, 26 July 2024 01:13 AM
share Share

August Masik Rashifal 2024: राशिचक्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। हर महीने ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव मानव जीवन पर असर डालता है। हमेशा स्थिति एक जैसी नहीं रहती है कभी कुछ राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं तो कभी परिस्थितियां प्रतिकूल रहती हैं। अगस्त में कुछ राशि वालों के लिए सितारे अनुकूल रहेंगे और खूब लाभ कराएंगे। 30 दिन इन जातकों को आर्थिक लाभ होने के साथ ही नौकरी पेशा में तरक्की के योग बनेंगे। जानें अगस्त का महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली-

1. वृषभ राशि- अगस्त में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति की उम्मीद लगा सकते हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी सेहत में पहले से सुधार हगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला है। इस महीने आप आर्थिक उन्नति पाएंगे। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे वाला रहेगा।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को अगस्त में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस महीने किसी नए रिश्ते की शुरुआत संभव है। इस महीने आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए यह महीना गुड न्यूज ला सकता है।

4. मकर राशि- अगस्त में मकर राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। किस्मत का साथ मिलने से कुछ मुश्किल चुनौतियां आप आसानी से पार कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपके निर्णय सही साबित होंगे।

5. कुंभ राशि- अगस्त का महीना आपके लिए वरदान से कम नहीं है। इस महीने आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आएगी। नौकरी व व्यवसाय दोनों में ही अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें