Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़August Horoscope 2024 Monthly August Mesh Vrishabh Mithun Kark Singh Kanya Rashi Rashifal

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त? पढ़ें मासिक राशिफल

August Masik Horoscope 2024: अगस्त का महीना कई राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। 31 दिनों तक अगस्त में इन राशि वालों को धन लाभ के साथ करियर में रफ्तार मिलेगी। पढ़ें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह व कन्या राशि वालों का मासिक अगस्त राशिफल-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमThu, 1 Aug 2024 12:05 AM
share Share

August Monthly Horoscope 2024: अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। अगस्त में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति काफी खास मानी जा रही है, क्योंकि 19 अगस्त तक भगवान शिव को समर्पित सावन भी है। ज्योतिष गणना के अनुसार, अगस्त में सूर्य, शुक्र व बुध समेत चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह व कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना-

मेष राशि- आप दिन-ब-दिन अपनी कमाई बढ़ाने के लिए कई प्रयास करेंगे और यह प्रयास आप लगातार करते रहेंगे। इससे आपकी कमाई में गति देखने को मिलेगी। धन का प्रवाह बना रहेगा जिससे दैनिक जरूरतें पूरी होती रहेंगी। पेशेवर मोर्चे की बात करें तो आप कार्यस्थल पर बिजी रहेंगे। काम के दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप मेहनत के बल पर इन चुनौतियों से पार पा लेंगे।

वृषभ राशि- अगस्त में आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे इसलिए आपको खुद को तैयार रखना चाहिए। आपको कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी इसका लाभ आपको माह के अंत तक मिल जाएगा। आपकी कमाई में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगा। हालांकि इस महीने आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा क्योंकि आप पर दबाव साफ देखा जा सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह अगस्त का महीना कई सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। माह की शुरुआत से ही आपकी अच्छी आमदनी होने से आपका हौसला बुलंद रहेगा और आप हर काम पूरे उत्साह के साथ पूरा करेंगे। आपको अपने करियर में शॉर्टकट अपनाने से बचना होगा, वरना कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको भाग्य का साथ जरूर मिलेगा, ज्योतिष के अनुसार, संघर्ष करने के बाद आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको पूरा फल मिलने की संभावना है।

कर्क राशि- अगस्त में कर्क राशि के जातकों को कुछ सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। आप लगातार अच्छा काम करेंगे, जिससे आपको पदोन्नति मिल सकती है। पेशेवर मोर्चे पर लोग आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको कोई बड़ा बदलाव भी मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को धीरे-धीरे और सावधानी से आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है।

सिंह राशि- अगस्त में सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आपको कोई भी शॉर्टकट चुनने से बचना चाहिए, विशेष रूप से पैसा कमाने के मामले में। अगर आप किसी के कहने मात्र से कुछ पैसा निवेश कर देते हैं तो यह नुकसान का कारण बन सकता है। कुछ लोग लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि- अगस्त महीने में कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं और आपको अपनी मेहनत और काम के अनुसार आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को विशेष मेहनत करने पर कुछ विशेष लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को अपने मनमुताबिक रास्ते पर चलने की बजाय अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें