Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़August 2024 Masik Horoscope Tula Dhanu Vrishchik Khumbh Makar and Meen Rashifal

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त? पढ़ें मासिक राशिफल

  • Tula, Dhanu, Vrishchik, Khumbh, Makar and Meen August Masik Rashifal: अगस्त का महीना तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम एजेंसीThu, 1 Aug 2024 12:05 AM
share Share

August Monthly Horoscope 2024: अगस्त में तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालों को वित्त, सेहत, करियर व लव लाइफ में अलग-अलग परिणाम प्राप्त होंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव का प्रभाव इन 6 राशियों पर देखने को मिलेगा। पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल-

तुला राशि- तुला राशि वालों को अगस्त में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। 31 दिनों तक आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने कार्यों पर सफलता हासिल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। आपके करियर में प्रगति की संभावना है और यह महीना आपकी वर्तमान नौकरी में बदलाव का संकेत भी दे रहा है। संभव है कि आपको अच्छे पद पर ज्यादा वेतन के साथ नई नौकरी मिल सकती है। बेरोजगारों को भी रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- अगस्त महीने की शुरुआत में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकता है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा। आपको अपनी उम्मीदों से ज्यादा सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपका कोई फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप स्थितियों से जल्दी बाहर निकल आएंगे।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। हालांकि कुछ मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। शादीशुदा जातकों के लिए यह महीना खुशियों भरा रहेगा क्योंकि रिश्ता रोमांस से भरपूर रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपनी नौकरी में कम रुचि लेंगे जिससे नौकरी में कुछ परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह माह अनुकूल रहने की संभावना है।

मकर राशि- मौसम में बदलाव के कारण आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहने वाले हैं। आपके धन में वृद्धि होगी। बैंक-बैलेंस पहले से बढ़ेगा। आय के नवीन स्रोत की प्राप्ति होगी। करियर की बात करें तो आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए भी सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि- अगस्त माह में नौकरी कर रहे जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए महीने का पहला भाग ज्यादा अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार संभव है। महीने के दूसरे भाग में कारोबार से जुड़े आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस महीने आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए आपको अपने पैसे का सोच-समझकर इस्तेमाल करना जरूरी है। खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी बचत में कमी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि- अगस्त में आपको अपनी आर्थिक स्थिति और सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपको आर्थिक व शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। करियर की बात करें तो आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। आप कड़ी मेहनत से पेशेवर मोर्चे पर अच्छे परिणाम पाने में सफल रहेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें