Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़August 2024 Festival List : raksha bandhan janmashtami and nag panchami kab hai date and time

August 2024 Festival List : जन्माष्टमी,नाग पंचमी, रक्षा बंधन कब है? जानें अगस्त माह के व्रत त्योहार की लिस्ट

  • August 2024 Festival and Vrat List : अगस्त माह में जन्माष्टमी, रक्षा बंधन, नाग पंचमी , प्रदोष व्रत, एकादशी व्रत और सावन के तीन सोमवार व्रत समेत कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Fri, 2 Aug 2024 08:37 AM
share Share

August 2024 Festival Calendar : अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार, इस माह में कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं। इस माह सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, हरीयाली तीज, सावन का तीसरा, चौथा और पांचवा सोमवार, नाग पंचमी, कजरी तीज और रक्षाबंधन समेत कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे और व्रत रखा जाएगा। अगस्त महीना हिंदू पंचांग श्रावण और भाद्रपद माह से मिलकर बना है। सनातन धर्म में सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। बता दें कि 19 अगस्त को सावन माह का समाप्त होगा और उसके बाद से भाद्रपद महीने का आरंभ होगा। आइए जानते हैं अगस्त महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट :

अगस्त माह के व्रत की लिस्ट :

01 अगस्त 2024 : अगस्त माह का पहला प्रदोष व्रत

02 अगस्त 2024 : सावन शिवरात्रि 2024

05 अगस्त 2024 : सावन का तीसरा सोमवार व्रत

11 अगस्त 2024 : भानु सप्तमी

16 अगस्त 2024 : पुत्रदा एकादशी

17 अगस्त 2024 : अगस्त माह का दूसरा प्रदोष व्रत

29 अगस्त 2024 : अजा एकादशी

31 अगस्त 2024 : शनि प्रदोष व्रत

अगस्त माह के त्योहारों की लिस्ट :

04 अगस्त 2024 : हरियाली अमावस्या

07 अगस्त 2024 : हरियाली तीज

09 अगस्त 2024 : नाग पंचमी

19 अगस्त 2024 : रक्षा बंधन

22 अगस्त 2024 :कजरी तीज

26 अगस्त 2024 : कृष्ण जन्माष्टमी

27 अगस्त 2024 : दही हाण्डी

ग्रह गोचर अगस्त 2024 :

बुध वक्री : 05 अगस्त 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे।

सूर्य गोचर : 16 अगस्त 2024 को सूर्यदेव सिंह राशि में विराजेंगे।

बुध गोचर : 22 अगस्त 2024 को शुक्र उलटी चाल चलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र गोचर : 25 अगस्त 2024 को शुक्र ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे।

मंगल गोचर : 26 अगस्त 2024को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें