मेष साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च का समय? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
- Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Weekly Saptahik Horoscope : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Aries Weekly Horoscope, मेष साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए उन्नति से भरा होगा। व्यक्तिगत रिश्ते गहरे होंगे और रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाने के कई मौके मिलेंगे। करियर में उन्नति करेंगे और प्रोफेशनल लाइफ में नए कनेक्शन बनेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा सुधार आएगा। जिससे आपको थोड़ी सुरक्षा प्राप्त होगी।
लव राशिफल : कुछ लोगों की लव लाइफ में पुराने रिश्तों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में पर्सनल स्पेस देना बेहद जरूरी है। आपको अपने विचार प्रेमी पर नहीं थोपने चाहिए। रोमांटिक डिनर या नाइट ड्राइव रिश्तों में जुनून बढ़ा सकता है और खास पलों को यादगार बना सकता है। साथी से फालतू के टॉपिक्स पर ज्यादा डिस्कस न करें। इससे प्रेमी का मूड खराब हो सकता है। इसके साथ ही साथी की बात धैर्य से सुनें। इससे आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। कुछ लोगों के लव अफेयर्स को फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा बड़ी समस्याएं नहीं आएंगी। इसके बजाए आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। चुनौतियों के समय धैर्य बनाए रखें। टीम में अच्छा माहौल बनाकर रखें। सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिस पर आपको अधिक ध्यान देने की जरुरत होगी। अपने जॉब के प्रति भरोसेमंद रहें। इससे आपको अपने आसपास बदलाव देखने को मिलेगा। बिजनेसमेन नए पार्टनर्स पाकर खुश रहेंगे।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपको बकाया हुआ धन वापस मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लग्जरी आइटम्स पर पैसे खर्च न करें। आपको कर्ज लिया गय धन वापस कर सकते हैं। सप्ताह के आखिरी 3-4 दिन रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए अच्छा रहेगा। कार की खरीदारी भी संभव है। बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें। इससे वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल : आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह सामान्य रहेगा। कुछ छोटी दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ बुजुर्गों को पाचन संबंधी और जोड़ों में दर्द संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। गर्भवती महिसाओं को एडवेंचर्स स्पोर्ट्स से बचना चाहिए। ऐसे लोगों से दूर रहें, जिनसे बुरी वाइब्स आती है, इसके बजाय पॉजिटिव लोगों के साथ समय बिताएं।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।